आठ वेन्यू, भारत और श्रीलंका मेजबान
2026 टी20 वर्ल्ड कप आठ मशहूर स्टेडियमों में सह-मेजबानी में खेला जा रहा है. भारत के पास पांच क्रिकेट स्टेडियम हैं. अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम, कोलकाता का ईडन गार्डन्स, दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम, मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम और चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम. वहीं, श्रीलंका में कोलंबो का आर प्रेमदासा स्टेडियम, सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब और कैंडी का पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम मैचों की मेजबानी कर रहे हैं.
कैसा है टी20 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट और शेड्यूल
इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है, हर ग्रुप में पांच टीमें हैं. हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सुपर 8 (22 फरवरी से 1 मार्च) में पहुंचेंगी, इसके बाद सेमीफाइनल 4 और 5 मार्च को होंगे, और फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा. क्रिकेट की दिग्गज और उभरती टीमों के साथ, हर मैच में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा.
ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, यूनाइटेड स्टेट्स, नीदरलैंड्स, नामीबिया।
ग्रुप बी: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ओमान।
ग्रुप सी: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, नेपाल, इटली।
ग्रुप डी: न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा, यूनाइटेड अरब अमीरात।
इस वक्त ग्रुप ए में भारतीय टीम टॉप पर है जबकि श्रीलंका, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड की टीमें भी अपने पहले मुकाबले जीतने के बाद ग्रुप में टॉप पर हैं. तीसरे दिन ग्रुप बी से ओमान और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला खेला जाना है. साउथ अफ्रीका की टीम ग्रुप डी की टीम साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच मैच खेला जाएगा.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.