henil patel idol dale styen: हेनिल पटेल ने आईसीसी डिजिटल से कहा, ‘‘मुझे डेल स्टेन की आक्रामकता बहुत पसंद है. उनकी गेंदबाजी इतनी अच्छी थी कि कोई भी बल्लेबाज उनके सामने खुलकर नहीं खेल पाता था उनका सामना करना बहुत मुश्किल था. पटेल के पांच में से तीन विकेट अपने शुरुआती स्पेल में लिए.
पटेल ने गुरुवार को यहां खेले गए मैच में 16 रन देकर पांच विकेट लिए जिससे पांच बार के चैंपियन भारत ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की. यह पुरुषों के अंडर-19 विश्व कप में किसी भारतीय गेंदबाज का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इससे बेहतर प्रदर्शन केवल कमल पासी (2012 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 रन देकर छह विकेट) और अनुकूल रॉय (2018 में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ 14 रन देकर पांच विकेट) ने किया है.
हेनिल को स्टेन पसंद है
पटेल ने आईसीसी डिजिटल से कहा, ‘‘मुझे डेल स्टेन की आक्रामकता बहुत पसंद है. उनकी गेंदबाजी इतनी अच्छी थी कि कोई भी बल्लेबाज उनके सामने खुलकर नहीं खेल पाता था उनका सामना करना बहुत मुश्किल था. पटेल के पांच में से तीन विकेट अपने शुरुआती स्पेल में लिए. इस 18 वर्षीय खिलाड़ी ने खुलासा किया कि गेंदबाजी की शुरुआत करते समय उनकी सफलता की कुंजी विकेट को निशाना बनाकर गेंदबाजी करना था. पटेल ने कहा, ‘‘मैं हमेशा बल्लेबाज को तीन से चार गेंदों के भीतर आउट करने के बारे में सोचता हूं. मेरा मकसद जल्दी विकेट लेना है. मैं इसी मानसिकता के साथ खेलता हूं और शांति से अपने काम को अंजाम देता हूं मैं सकारात्मक मानसिकता के साथ अभ्यास करता हूं और मैच में भी यही प्रक्रिया अपनाता हूं.
हेनिल और स्टेन में क्या समानताएं है
बुलावायो में हेनिल पटेल ने जिस तरह से नई गेंद को आउट स्विंग कराया उसको देखकर सच में लगा कि वो डेल स्टेन को कितना फॉलो करते है. एक ही जगह से लगातार गेंद को बाहर निकालने की कला स्टेन को बेहद खतरनाक गेंदबाज बनाती थी और उसी की झलक हेनिल पटेल की गेंदबादी में भी नजर आई. 18 वर्षीय हेनिल पटेल भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के एक प्रमुख तेज गेंदबाज हैं. वह अपनी सटीक लाइन-लेंथ और दोनों तरफ गेंद को स्विंग कराने की महारत के लिए जाने जाते हैं. घरेलू क्रिकेट में भी इनका जलवा रहा है और इसके साथ ही वो यूथ टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन से वर्ल्ड कप स्क्वाड में अपनी जगह पक्की की है. नई और पुरानी दोनों तरह की गेंदों से हेनिल गेंद को सीम भी कराना जानते है.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.