- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Hardik Pandya; MI Vs LSG IPL 2026 LIVE Score Update | Rishabh Pant Naman Dhir Suryakumar Yadav
- कॉपी लिंक
IPL में सोमवार को मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने होंगी।
अगर मुंबई की टीम आज अपने घर में हार जाती है, तो प्लेऑफ की रेस बाहर हो जाएगी। वहीं, दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स के पास प्लेऑफ की रेस में बने रहने का आखिरी मौका है। दोनों ही टीमों के पास एक समान 8-8 अंक हैं।
मुंबई के खिलाफ लखनऊ आगे
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना दबदबा बनाए रखते हुए 6 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि मुंबई इंडियंस को केवल 2 मैचों में ही सफलता मिली है। वानखेड़े में तीन बार दोनों टीमों का सामना हुआ है। इसमें दो बार लखनऊ और एक बार मुंबई को को जीत मिली।

रिकल्टन और गजनफर पर नजर
इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए रायन रिकल्टन और अल्लाह गजनफर ने शानदार प्रदर्शन किया है। रिकल्टन ने 7 मैचों में 177.84 के स्ट्राइक रेट से 297 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। गजनफर ने 7 मैचों में 11 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं।

मार्श और प्रिंस यादव फॉर्म में
लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श और प्रिंस यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया है। मार्श ने 8 मैचों में 212 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 133.33 रहा है और वे एक अर्धशतक भी लगा चुके हैं। प्रिंस ने 8 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं।

पिच एंड वेदर रिपोर्ट
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैटर्स को सपोर्ट करती है। इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वनखेड़े में 4 में से 3 मैच में 200 पार का स्कोर बना है। केवल एक मैच में टीमें 200 का आंकड़ा पार नहीं कर सकीं। मुंबई ने पंजाब के खिलाफ इस मैच में 195 रन बनाए थे, जवाब में पंजाब ने 198 रन बनाकर जीत हासिल की थी।
वेदर की बात करें तो मुंबई में मौसम गरम है। यहां बारिश के आसार बिल्कुल नहीं हैं। सोमवार को मुंबई का न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियम के आसपास रहेगा। यहां 17 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।
टीम न्यूज: रोहित शर्मा वापसी कर सकते हैं
मुंबई की ओर से रोहित शर्मा वापसी कर सकते हैं। पिछले महीने 12 अप्रैल को बेंगलुरु के खिलाफ मैच में चोटिल हुए थे। हाल ही में कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा था कि वे एक-दो मैच बाद वापसी करेंगे।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: रायन रिकेल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, शार्दूल ठाकुर और अश्विनी कुमार।
लखनऊ सुपर जायंट्स : ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, जार्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी।
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
