आकाश चोपड़ा ने हार्दिक पंड्या को वर्ल्ड का बेस्ट ऑलराउंडर बताया है. भारतीय टीम के पूर्व ओपनर आकाश का कहना है कि पंड्या के बिना भारतीय टीम अधूरी है. बल्ले और गेंद से जो वह कर सकते हैं, वैसा भारत में कोई और नहीं कर सकता.
आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने कहा कि हार्दिक पंड्या जैसा खिलाड़ी भारतीय टीम में कोई नहीं है. बकौल आकाश, ‘हार्दिक पंड्या के बिना भारतीय टीम अधूरी है. पूरी दुनिया में हार्दिक जैसा कोई और खिलाड़ी नहीं है. बल्ले और गेंद से जो वह कर सकते हैं, वैसा भारत में कोई और नहीं कर सकता.’

आकाश चोपड़ा ने कहा है कि हार्दिक पंड्या के बिना टीम इंडिया अधूरी है.
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर चोपड़ा ने आगे कहा, ‘भारत चाहे तो अंतिम एकादश में वरुण चक्रवर्ती या कुलदीप यादव जैसे स्पिनर को शामिल कर सकता है, लेकिन फिर भी नंबर आठ पर एक बल्लेबाज की जरूरत होगी. आप सब कुछ नहीं पा सकते. आप 12 खिलाड़ी मैदान पर नहीं उतार सकते.’ आकाश ने कहा, ‘सिर्फ हार्दिक ही ऐसा कर सकते हैं. वह नई गेंद से गेंदबाजी करके असर डाल सकते हैं और डेथ ओवरों में भी शानदार गेंदबाजी करते हैं. उन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप का आखिरी ओवर भी डाला था जिसमें भारत जीता था. ऐसे कारनामे सिर्फ हार्दिक ही कर सकते हैं. उनके जैसा कोई नहीं मिलेगा.’
आकाश चोपड़ा ने कहा कि चोट और खराब फॉर्म की चिंता के बीच भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज बहुत जरूरी है ताकि टीम का सही कॉम्बिनेशन बन सके. उन्होंने कहा, ‘न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की यह टी20 सीरीज सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम के लिए बहुत अहम है. न्यूजीलैंड भी पूरी तैयारी के साथ आया है. वनडे सीरीज में उन्होंने कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया था, लेकिन यहां उनकी टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम खेल रही है.’
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.