Last Updated:
Gautam Gambhir T20 World Cup 2026: अपने 20 महीनों के कार्यकाल में गौतम गंभीर ने न्यूजीलैंड (0-3, नवंबर 2024) और दक्षिण अफ्रीका (0-2, नवंबर 2025) के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला में निराशाजनक हार का सामना किया है. रविवार को टी-20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड पर 96 रन की जीत के साथ अब बतौर कोच उनके नाम दो-दो आईसीसी ट्रॉफी हो चुकी है, जो अब तक किसी भी भारतीय कोच ने नहीं किया है.
भारत की जीत के बाद गौतम गंभीर
साफ शब्दों में दिया दुनिया को जवाब
बकौल गौतम गंभीर भले ही उनका प्लानिंग और काम करने का तरीका औरों को समझ न आता हो, लेकिन इसके पीछे एक लंबी सोची-समझी स्ट्रेटजी थी. गंभीर ने प्रेस कांफ्रेंस में साफ कह दिया, ‘मेरी जवाबदेही सोशल मीडिया पर लोगों के लिए नहीं है. मेरी जवाबदेही उन 30 लोगों के लिए है जो चेंज रूम में हैं.’ देखा जाए तो बात में दम भी है. भले ही गौतम गंभीर की कोचिंग में टेस्ट टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा हो, लेकिन वाइट बॉल फॉर्मेट में पिछले 12 महीनों में उन्होंने तीन बड़ी ट्रॉफी जीती है.
मेरी जवाबदेही सोशल मीडिया पर लोगों के लिए नहीं है. मेरी जवाबदेही उन 30 लोगों के लिए है जो चेंज रूम में हैं. कोच टीम से बनता है. खिलाड़ियों ने मुझे वह कोच बनाया, जो मैं हूं. मैं यह ट्रॉफी राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण को समर्पित करता हूं. राहुल भाई को भारतीय टीम को इस मुकाम तक लाने के लिए और लक्ष्मण को सीओई में खिलाड़ियों की पाइपलाइन बनाने के लिए. अजीत अगरकर ने काफी आलोचना झेली और पूरी ईमानदारी से काम किया. जय भाई ने मेरे कार्यकाल के सबसे खराब दौर में मुझे फोन किया. सूर्या ने मेरा काम आसान कर दिया. वह पितातुल्य कप्तान की तरह है. बड़ा लक्ष्य ट्रॉफी जीतना है, उपलब्धियां नहीं. हमने कई साल तक उपलब्धियों का जश्न मनाया. मैं आप लोगों से आग्रह करूंगा कि निजी उपलब्धियों का जश्न मनाना छोड़ें.
दो-दो आईसीसी ट्रॉफी वाले एकमात्र इंडियन कोच
गौतम गंभीर का बतौर हेड कोच ट्रॉफी जीतने का सिलसिला पिछले साल मार्च में दुबई में 50 ओवर के चैंपियंस ट्रॉफी से शुरू हुआ, सितंबर में यूएई में ही आयोजित टी-20 एशिया कप में भी जारी रहा और अब टी-20 विश्व कप में समाप्त हुआ, जिसे भारत ने अभूतपूर्व तीसरी बार जीता और लगातार दूसरी बार खिताब जीतने वाला पहला देश और घरेलू मैदान पर फाइनल तक पहुंचने वाला पहला देश बना.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.