IND-PAK match can happen: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर विवाद जारी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चीफ नजम सेठी ने इस मैच को कराने को लेकर आईसीसी को अपना एक सुझाव दिया है. उनका मानना है अगर बांग्लादेश की वापसी होती है तो भारत-पाक मैच कराया जा सकता है.
हो सकता है भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला, पूर्व पीसीबी चीफ ने बताया रास्ता
भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में मैच ना खेलने पर पाकिस्तान का रुख एक आधिकारिक सरकारी बयान के जरिए सामने आया है. इसे खेल से ज्यादा राजनीतिक विरोध के तौर पर देखा जा रहा है. यह फैसला बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने से जुड़ा है, क्योंकि आईसीसी ने सुरक्षा कारणों से भारत से श्रीलंका में मैच शिफ्ट करने की बांग्लादेश की मांग को ठुकरा दिया था. इस विवाद के चलते टूर्नामेंट पर दबाव बढ़ गया है. खासकर भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर जिसे विश्व क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला माना जाता है.
आईसीसी ने पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को चेतावनी दी है कि अगर इस हाई-प्रोफाइल मैच का बहिष्कार किया गया तो सजा दी जा सकती है. आईसीसी ने यह भी साफ किया है कि ऐसा कदम खेल और व्यावसायिक हितों के लिए सही नहीं होगा, क्योंकि भारत-पाकिस्तान मुकाबले का महत्व बहुत बड़ा है. हालांकि आईसीसी ने अभी तक सजा के बारे में विस्तार से नहीं बताया है, लेकिन चेतावनी से साफ है कि वह पाकिस्तान के रुख को गंभीरता से ले रहा है.
सेठी ने आगे का रास्ता सुझाया
नजम सेठी का मानना है कि हालात अब भी सुधर सकते हैं. उन्होंने इंडिया टुडे को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा, “मेरे हिसाब से अगर बांग्लादेश को श्रीलंका बुलाया जा सकता है, तो अभी देर नहीं हुई है. वहां कई मैच खेले जा रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि समझदारी दिखेगी. हर कोई भारत-पाकिस्तान मैच देखना चाहता है. यही गोल्ड स्टैंडर्ड है.”
उन्होंने यह भी बताया कि मौजूदा पीसीबी सभी संभावित परिणामों पर विचार किया है. “उन्होंने यहां और विदेश में वकीलों से सलाह ली है. वे अपने फैसले को लेकर आश्वस्त हैं.”
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.