रियल कश्मीर एफसी के अरशद शॉल ने कहा कि घाटी में हालात सामान्य हैं, आई-लीग अब इंडियन फुटबॉल लीग कहलाएगी, खिलाड़ी उत्साहित हैं और फुटबॉल फिर से फले-फूलेगा.
शॉल ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘हम तुरंत शिविर शुरू करेंगे. सितंबर से ही हमारे पास पूरी टीम अभ्यास कर रही है क्योंकि आई-लीग तब शुरू होनी थी. हम पूरे दल को लगातार वेतन दे रहे हैं. उन्होंने कहा:
दीवाली से पहले और पूजा छुट्टियों (दशहरा) के बाद से कश्मीर कमोबेश सामान्य हो गया है. पर्यटक भी एक बार फिर आने लगे हैं. फुटबॉल के लिहाज से भी घाटी में यह खेल फिर से फले-फूलेगा.
पिछले साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी, जिसके बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू करते हुए पाकिस्तान की धरती पर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था. जब उनसे पूछा गया कि क्या कश्मीर घाटी में अब भी प्रशिक्षण और फुटबॉल मैचों के आयोजन में दिक्कतें हैं, तो शॉल ने कहा:
मई के बाद (जब ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुआ) से अब तक कुछ भी नहीं हुआ है. शुरुआत में जरूर दिक्कतें थीं और पर्यटक नहीं आ रहे थे, लेकिन अब यहां शीतकालीन खेल (खेलो इंडिया विंटर गेम्स का दूसरा चरण) हो रहे हैं, आई-लीग के मुकाबले भी होंगे. जम्मू-कश्मीर में मौसम अनुकूल रहेगा. फुटबॉल के लिहाज से सब कुछ सामान्य होगा. हमारे खिलाड़ी उत्साहित हैं और वहां के लोग भी मैचों का इंतजार कर रहे हैं. एक घटना किसी जगह को पीछे नहीं धकेल सकती.
रियल कश्मीर एफसी एक प्रतिष्ठित क्लब है, जिसने स्थापना के महज दो साल बाद 2018 में डेविड रॉबर्टसन के मार्गदर्शन में आई-लीग में जगह बनाई थी. शॉल ने कहा कि उनकी टीम में देश के विभिन्न हिस्सों के खिलाड़ी शामिल हैं और क्लब ने देश भर में मुकाबले खेले हैं.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.