सीएसके ने सीजन शुरू होने से पहले ही चेन्नई ने अपने कड़े फैसलों से सबको चौंका दिया था. टीम ने अपने सबसे पुराने और भरोसेमंद खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और स्टार ऑलराउंडर सैम करन से नाता तोड़ लिया है. यह फैसला इस बात का संकेत है कि टीम मैनेजमेंट अब भविष्य की ओर देख रहा है. इन दिग्गजों की जगह टीम ने राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन को ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया है, जो इस सीजन का सबसे बड़ा फेरबदल माना जा रहा है. संजू का अनुभव और आक्रामक बल्लेबाजी मिडिल ऑर्डर को नई मजबूती देगी.
आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स का शेड्यूल.
बल्लेबाजी में दम, गेंदबाजी में अनुभव की कमी?
कागज पर देखें तो चेन्नई की बल्लेबाजी यूनिट बेहद खतरनाक नजर आ रही है. टीम के पास एमएस धोनी, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, शिवम दुबे और दक्षिण अफ्रीका के युवा सनसनी डेवाल्ड ब्रेविस जैसे नाम हैं. सरफराज खान और मैथ्यू शॉर्ट के आने से बल्लेबाजी में गहराई और बढ़ गई है. हालांकि, चेन्नई की मुख्य चिंता उनकी गेंदबाजी हो सकती है. टीम में खलील अहमद, मुकेश चौधरी और राहुल चाहर जैसे गेंदबाज तो हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत अधिक अनुभव की कमी खल सकती है. नूर अहमद और मथीशा पथिराना जैसे स्पिनरों और पेसर्स पर बीच के ओवरों में विकेट निकालने की भारी जिम्मेदारी होगी.
धोनी का साथ और गायकवाड़ की अग्निपरीक्षा
भले ही ऋतुराज गायकवाड़ टीम की कप्तानी कर रहे हों, लेकिन मैदान पर एमएस धोनी की मौजूदगी टीम के लिए सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है. धोनी का यह संभवतः आखिरी सीजन हो सकता है, ऐसे में टीम उन्हें छठी ट्रॉफी जीतकर विदाई देना चाहेगी. क्या संजू सैमसन का अनुभव और गायकवाड़ की सूझबूझ चेन्नई को फिर से चैंपियन बना पाएगी? यह देखना दिलचस्प होगा.
| तारीख (Date) | मुकाबला (Match) | स्थान (Venue) | समय (Time – IST) |
|---|---|---|---|
| 30 मार्च | राजस्थान रॉयल्स vs सीएसके | गुवाहाटी | 7:30 PM |
| 03 अप्रैल | सीएसके vs पंजाब किंग्स | चेन्नई | 7:30 PM |
| 05 अप्रैल | आरसीबी vs सीएसके | बेंगलुरु | 7:30 PM |
| 11 अप्रैल | सीएसके vs दिल्ली कैपिटल्स | चेन्नई | 7:30 PM |
सीएसके की पूरी टीम: एमएस धोनी (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (आरआर से आए), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, गुरजापनीत सिंह, अंशुल कंबोज, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फॉल्केस.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.