Last Updated:
Who is Ben Manenti smashed 22 ball fifty vs england: इटली की टीम भले ही इंग्लैंड से हारकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई, लेकिन टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में उसके मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज बेन मानेंटी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इंग्लिश टीम को दहला दिया. बेन मानेंटी ने सिर्फ 22 गेंदों में अर्धशतक ठोका. उन्होंने 25 गेंदों में 60 रन की पारी खेली. बेन मानेंटी अगर कुछ गेंदें और खेल जाते तो मैच का नतीजा पलटने की पूरी संभावना थी.
बेन मानेंटी ने 22 बॉल में फिफ्टी बनाई
बेन मानेंटी ने की इंग्लैंड की हवा टाइट
लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली की शुरुआत बेहद खराब रही. उसके तीन विकेट महज 23 रन पर गिर गए. ऐसा लगा कि इटली की टीम 100 रन अंदर ही ढेर हो जाएगी, लेकिन ओपनर जस्टिन मोस्का और बेन मानेंटी ने मैच में जान फूंक दी. मोस्का ने एक छोर संभाले रखा तो मानेंटी ने गेंदबाजों पर हमला करना शुरू कर दिया. उन्होंने चौके-छक्कों की झड़ी लगाते हुए महज 22 गेंदों में फिफ्टी ठोकी, जिससे टीम का तीन विकेट खोकर ही 100 रन के पार पहुंच गया.
बेन मानेंटी ने 22 बॉल में फिफ्टी बनाई
विल जैक्स के ओवर में कूटे 20 रन
विल जैक्स के एक ओवर में 20 रन जड़ते हुए ही मानेंटी ने अपनी फिफ्टी पूरी की. वह एसोसिएट टीम के लिए खेलते हुए टी20 वर्ल्ड कप में तीसरा सबसे अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. मानेंटी ने 25 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों के साथ 25 गेंदों में 60 रन की पारी खेली. उनकी इस तूफानी पारी और मोस्का के साथ 92 रन की साझेदारी ने इंग्लैंड की धड़कनें बढ़ा दी थीं. हालांकि, जेमी ओवरटन ने मानेंटी का विकेट लेकर इंग्लैंड की मैच में वापसी कराई.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.