Last Updated:
Zimbabwe vs India : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने है. साउथ अफ्रीका से मैच हारने के बाद टीम इंडिया के लिए अब बचे दोनों मुकाबले सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए करो या मरो के हैं. आखिरी बार भारत में जिम्बाब्वे की टीम ने 2001 में वनडे सीरीज में भारतीय टीम के साथ खेला था.
आखिरी बार 2002 में भारत और जिम्बाब्वे के बीच भारत में हुआ था मुकाबला
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत और जिम्बाब्वे के मुकाबले पर सबकी नजर रहेगी. टीम इंडिया के लिहाज से ये मुकाबला बेहद अहम हो चुका है. गलती से भी अगर भारत हार गया तो वो टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो जाएगा. हर एक मैच से पहले सब यही पता करने लग जाते हैं कि दोनों टीमों के बीच आखिरी टक्कर कब और कहां हुई थी. उस मैच का नतीजा क्या रहा था. तो हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं. ये भी बताएंगे कि भारत में जब दोनों टीमों की टक्कर आखिरी बार हुई थी तब दोनों ओपनर ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की उम्र क्या थी.
आखिरी बार भारत में भारत से कब खेला था जिम्बाब्वे
भारत और जिम्बाब्वे के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अब तक सिर्फ 1 ही मैच खेला गया है. नवंबर 2022 में दोनों टीमों के बीच ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में ये मुकाबला खेला गया था. भारत ने 185 रन बनाने के बाद 115 रन के स्कोर पर जिम्बाब्वे को ऑलआउट कर 71 रन से मैच जीता था. भारत में अब तक जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ कोई टी20 मैच नहीं खेला है. आखिरी बार 19 मार्च 2002 में गुवाहाटी में वनडे खेला था जिसमें भारत ने 6 विकेट पर 333 रन बनाए थे. जिम्बाब्वे की टीम 232 रन पर ऑलआउट हो गई थी.
ईशान और अभिषेक तब कितने साल के थे
जब भारत और जिम्बाब्वे के बीच भारतीय सरजमीं पर आखिरी मैच खेला गया था तब टीम इंडिया के दोनों ओपनर बेहद छोटे थे. ईशान किशन का जन्म 18 जुलाई 1998 को हुआ था और इस हिसाब तो वो तकरीबन 4 साल के रहे होंगे. वहीं अभिषेक शर्मा का जन्म 4 सितंबर 2000 को हुआ है. ऐसे में उनकी उम्र 2002 में सिर्फ 2 साल की थी.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.