Last Updated:
Yuzvendra Chahal on Suryakumar Yadav: हमें हमारे ही खेल में हराना नामुमकिन है. युजवेंद्र चहल का यह बयान भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा दबदबे को बयां करता है. 2024 के विश्व विजेता लेग स्पिनर चहल ने भारत और श्रीलंका की मेजबानी में हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया के प्रदर्शन और मानसिक मजबूती की सराहना की है. उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव के फॉर्म को निर्णायक बताया और कहा कि यह एक चैंपियन टीम है, जिसे केवल उसकी अपनी गलतियां ही हरा सकती हैं.
चहल ने टीम इंडिया की खूब तारीफ की.
युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने न्यूज 18 के राइजिंग भारत कार्यक्रम में कहा, ‘हमारी टीम अब तक अद्भुत रही है. सब कुछ योजना के अनुसार चल रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाला मुकाबला असल में एक क्वार्टर फाइनल की तरह है. जब आपका देश वर्ल्ड कप खेलता है, तो आप हमेशा चाहते हैं कि वह जीते. लेकिन अगर आप अच्छा खेलकर हारते हैं, तो वह हार उतनी ज्यादा नहीं चुभती.’ चहल का मानना है कि भारतीय टीम इस समय एक अलग ही आत्मविश्वास के साथ खेल रही है. पिछला टी20 वर्ल्ड कप जीतने और उसके बाद द्विपक्षीय सीरीज में लगातार जीत दर्ज करने के बाद, टीम ने हर उस विपक्षी को धूल चटाई है जिसने उन्हें चुनौती देने की कोशिश की
चहल ने टीम इंडिया की खूब तारीफ की.
‘हमें कोई दूसरा नहीं हरा सकता’
चहल ने टीम इंडिया की ताकत पर अटूट भरोसा जताते हुए एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, ‘यह एक चैंपियन टीम है. अगर हम हारते भी हैं, तो वह हमारी अपनी किसी चूक की वजह से होगा. ऐसा नहीं है कि कोई दूसरी टीम हमें हमारे ही खेल में मात दे सके.’ उनके इस बयान से स्पष्ट है कि मौजूदा टीम की गहराई और फॉर्म अन्य टीमों के मुकाबले काफी आगे है.
कप्तान सूर्यकुमार यादव का जलवा
यूजी ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की भी जमकर प्रशंसा की. सूर्या टी20 मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में टॉप-5 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं, उन्हें लेकर चहल ने कहा कि उनका फॉर्म में वापस आना भारत के लिए सबसे बड़ी राहत है. चहल ने अमेरिका (USA) के खिलाफ सूर्या की पारी को टर्निंग पॉइंट बताया. उन्होंने कहा कि अगर उस दिन कुछ गड़बड़ होती, तो क्वालीफिकेशन की राह मुश्किल हो सकती थी. एक कप्तान के तौर पर सूर्या का स्ट्राइक रेट बेहतरीन है. वह एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके सामने गेंदबाजी करने से पहले किसी भी गेंदबाज को सौ बार सोचना पड़ता है.’
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.