Last Updated:
कनाडा के युवा ओपनर युवराज सामरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 19 साल की उम्र में शतक जमाकर इतिहास रच दिया. उन्होंने 36 बॉल पर 50 रन ठोकते हुए टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी ठोकने का कारनामा अंजाम दिया. इसके बाद अपनी पारी को रफ्तार दी और दना दन चौके छक्के लगाते हुए 58 बॉल पर सेंचुरी ठोक दी.
युवराज सामरा ने बनाया टी20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड
नई दिल्ली. कनाडा के युवराज सामरा ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसी पारी खेली जिसने उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया. उन्होंने 36 बॉल पर 50 रन ठोकते हुए टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी ठोकने का कारनामा अंजाम दिया. इसके बाद अपनी पारी को रफ्तार दी और दना दन चौके छक्के लगाते हुए 58 बॉल पर सेंचुरी ठोक दी. इस शतक को पूरा करने के साथ ही 19 साल 141 दिन के इस खिलाड़ी ने वो कर दिखाया जिससे नाम रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गया.
युवराज सामरा ने बनाए कई रिकॉर्ड
सबसे कम उम्र में टी20 वर्ल्ड कप में फिफ्टी जमाने का रिकॉर्ड
सबसे कम उम्र में टी20 वर्ल्ड कप में शतक जमाने का रिकॉर्ड
टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले कनाडा के पहले बल्लेबाज
टी20 वर्ल्ड कप में शतक जमाने वाले एसोसिएट नेशन के पहले बल्लेबाज
About the Author
Viplove Kumar
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.