Pat Cummins Injury Update: ऑस्ट्रेलिया के वनडे और टेस्ट कप्तान पैट कमिंस आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गए हैं. टूर्नामेंट से बाहर होने के साथ ही अब कमिंस के आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने पर भी तलवार लटक गई है. कमिंस ने मीडिया से बात करते हुए अपनी चोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.
आईपीएल में पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं और टीम के कप्तान भी हैं. मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया में इस दिग्गज गेंदबाज ने रिपोर्टर्स से बात की और अपनी रिकवरी और आईपीएल 2026 में खेलने को लेकर बड़ा अपडेट दिया. कमिंस की कप्तानी में सनराइजर्स की टीम साल 2024 में फाइनल तक पहुंची थी.
आईपीएल में खेलने को लेकर कमिंस ने क्या कहा?
आईपीएल 2026 में खेलने को लेकर पैट कमिंस ने कहा कि, “मैं अपनी पीठ की हालत देखकर फैसला करुंगा कि मुझे लीग के कितने मैचों में खेलना है या कितने में नहीं. कुछ हफ्तों में फिर से स्कैन होगा, अगर सब ठीक रहा तो धीरे-धीरे वापसी करेंगे. टी20 मैचों के लिए तैयार होना थोड़ा आसान होता है, इसी वजह से मैं इस वर्ल्ड कप के लिए भी करीब था.”
टी20 विश्व कप में नहीं खेलने पर कमिंस ने कहा कि ये वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है. वो उम्मीद कर रहे थे कि इस बड़े टूर्नामेंट के लिए फिट हो जाएंगे, लेकिन एक छोटी सी दिक्कत के चलते प्लान बदल गया. उन्होंने कहा, “ये वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं, बस एक छोटी सी दिक्कत आई और समय कम पड़ गया. अब कुछ हफ्ते आराम करूंगा और फिर आगे देखूंगा.
एशेज सीरीज के एक मैच में खेले थे कमिंस
एडिलेड टेस्ट में खेलने को लेकर कमिंस ने कहा, “मुझे एडिलेड टेस्ट के बाद पता था कि हड्डी को पूरी तरह ठीक होने में चार से आठ हफ्ते लग सकते हैं, उसके बाद ही वापसी की तैयारी करेंगे. शुरू में लगा था कि चार हफ्ते में ठीक हो जाऊंगा, क्योंकि तब अच्छा महसूस कर रहा था, लेकिन फॉलो-अप स्कैन में पता चला कि शायद दो हफ्ते और लगेंगे, तो टाइमलाइन थोड़ी टाइट हो गई.”
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.