Last Updated:
Why Vaibhav sooryavanshi New Car: अगले महीने 15 साल के होने वाले वैभव सूर्यवंशी को बिहार की राजधानी पटना में सीएम नीतीश कुमार ने 50 लाख रुपए का चेक देकर सम्मानित किया. इसके अलावा दानापुर में हुए एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें टाटा मोटर्स की तरफ से एक कार गिफ्ट की गई, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपए है.
वैभव सूर्यवंशी को टाटा मोटर्स ने गिफ्ट की कार
वैभव को टाटा कर्व कार मिली है, लेकिन इसके बावजूद वह खुद से अपनी कार को नहीं चला पाएंगे. दरअसल वैभव सूर्यवंशी की उम्र अभी 14 साल है. वह अगले महीने 27 मार्च को 15 साल के होंगे. वहीं भारत में कानूनी रूप से 18 साल की उम्र पूरी करने के बाद ही ड्राइविंग लाइसेंस मिलता है. इससे पहले मोटर कार या बाइक ड्राइव करना कानूनी रूप से अपराध है. यही कारण है वैभव चाहकर भी गिफ्ट में मिली कार को नहीं चला पाएंगे.
आईपीएल की तैयारी में जुटे हुए वैभव सूर्यवंशी
बता दें कि वैभव सूर्यवंशी इस समय ब्रेक पर हैं. जल्द ही वह इंडियन प्रीमियर लीग की तैयारियों में जुट जाएंगे. आईपीएल में वैभव राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं. पिछले साल ही वैभव ने राजस्थान के लिए अपना डेब्यू किया था. वैभव अपने डेब्यू सीजन में धुआंधार खेल दिखाते हुए सबसे कम उम्र में आईपीएल शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने थे.
आईपीएल 2025 के बाद वैभव ने भारत के लिए जूनियर क्रिकेट में धूम मचाई. ऑस्ट्रेलिया दौरा हो या फिर इमर्जिंग एशिया कप या अंडर-19 विश्व कप, वैभव ने हर टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी से धमाकेदार प्रदर्शन किया. ऐसे में अब इंताजर है कि वैभव को सीनियर टीम में मौका मिले और टीम इंडिया के लिए दमदार खेल दिखाए.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.