Last Updated:
Usman Tariq T20 World Cup 2026: पाकिस्तान सुपर लीग के पिछले दो सीजन में संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए उस्मान तारिक के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी, लेकिन दोनों ही मौकों पर लाहौर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में परीक्षण के बाद उन्हें क्लीन चीट दे दी गई थी. अब टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच में सारी निगाहें होंगी.
उस्मान तारिक
कौन हैं उस्मान तारिक?
पाकिस्तान जिस स्पिनर को अपना ट्रंप कार्ड बता रही है उनका नाम उस्मान तारिक है. 28 साल के उस्मान तारिक के पास सिर्फ चार इंटरनेशनल मैच का अनुभव है, लेकिन वह लंबे समय से टी-20 क्रिकेट खेलते आए हैं. 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ रावलपिंडी में हैट्रिक लेकर उन्होंने पाकिस्तान को टी-20 ट्राई-सीरीज के फाइनल में पहुंचाया था. तारिक ने नवंबर 2023 में नेशनल टी20 कप में पेशावर के लिए अपना टी20 डेब्यू किया था और 2024 पीएसएल में भी खेले थे, लेकिन कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए थे. 2024-25 के घरेलू सीजन में 15 मैच में 22 विकेट लेकर उन्होंने अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया.
मेरी बांह में दो कोहनी हैं. मेरी बांह स्वाभाविक रूप से मुड़ती है. मैंने इसकी जांच करवाई है और रिपोर्ट में यह स्पष्ट है. हर कोई महसूस करता है कि मैं अपनी बांह मोड़ता हूं. मेरी मुड़ी हुई बांह एक जैविक समस्या है.
जितना अनोखा उतना विवादित बॉलिंग स्टाइल
सामान्य रन-अप के बाद गेंद फेंकने से पहले उस्मान तारिक मानो दो सेकंड तक पूरी तरह रुक जाते हैं और बल्लेबाज की मूवमेंट के हिसाब से गेंद फेंकते हैं. उनकी साइड-आर्म से ऑफब्रेक गेंदें कन्फ्यूजन पैदा करती है और उन्हें रहस्यमयी गेंदबाज बनाती है. अब तक दो बार उनके बॉलिंग एक्शन पर शिकायत भी की जा चुकी है. मगर दोनों ही बार उन्हें क्लीन चीट मिल गई. तारिक ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 2025 पीएसएल फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. कैरेबियन प्रीमियर लीग में वह चैंपियन ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए 10 मैचों में 20 विकेट लिए और टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे.
क्या अवैध है उस्मान तारिक का बॉलिंग एक्शन?
उस्मान तारिक की बॉलिंग को देखकर लगता है कि वह बल्लेबाजों को भ्रम में डालने के लिए दो सेकंड रुक जाते हैं. इस 28 वर्षीय ऑफ स्पिनर के अपरंपरागत गेंदबाजी एक्शन ने पहले ही खेल के सबसे छोटे प्रारूप में कुछ खिलाड़ियों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. उन्होंने इस सप्ताह श्रीलंका में अपने पहले टी-20 विश्व कप मैच में अमेरिका के खिलाफ तीन विकेट लिए थे.
उस्मान तारिक
क्या कहता है आईसीसी का नियम?
क्रिकेट के नियमों के अनुसार तारिक के एक्शन को अवैध ठहराना आसान भी नहीं है. किसी गेंदबाज के एक्शन को अवैध करार देने के लिए सबसे पहला कारण 15 डिग्री का नियम है. इस नियम के अनुसार गेंदबाज अपनी कोहनी को 15 डिग्री की सीमा से ज्यादा नहीं मोड़ सकता है, जिसका मैदान पर मौजूद अंपायरों के लिए वास्तविक समय में सटीक आकलन करना लगभग असंभव है. ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन और दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस जैसे बल्लेबाज कुछ ऐसे उल्लेखनीय खिलाड़ी हैं जो तारिक के गेंदबाजी एक्शन से हैरान रह गए थे.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.