Who Is Sophie Shine: शिखर धवन ने आयरलैंड की सोफी शाइन से सगाई कर ली है. जानिए कौन हैं सोफी, उनकी शैक्षिक योग्यता और उनके करियर के बारे में पूरी जानकारी. क्या करती हैं ‘गब्बर’ की होने वाली दुल्हनिया?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोफी शाइन (Sophie Shine) का जन्म आयरलैंड में 1990 में हुआ था . वह एक प्रोडक्ट कंसल्टेंट के तौर पर काम करती हैं. उनके पास लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की डिग्री है. उन्होंने कैसलरॉय कॉलेज से ग्रैजुएशन किया है. मार्च 2025 तक अबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के रूप में भी काम किया, जो अबू धाबी में है. सोफी ने अपनी सारी पढ़ाई आयरलैंड में ही पूरी की है. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और धवन के साथ फोटोज और रील्स शेयर करती रहती हैं. सोफी एक उच्च शिक्षित और आधुनिक विचारों वाली महिला हैं. उनकी पूरी परवरिश और शिक्षा आयरलैंड के खूबसूरत परिवेश में हुई है. सोफीफिलहाल शिखर धवन फाउंडेशन की प्रमुख हैं, जो उनके स्पोर्ट्स ग्रुप Da One Sports की सामाजिक संस्था है.

शिखर धवन की होने वाली दुल्हनिया सोफी शाइन कितनी पढ़ी लिखी हैं.
धवन और सोफी की दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई
शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और सोफी शाइन की पहली मुलाकात कुछ साल पहले दुबई में हुई थी. पहले दोनों की दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया.दोनों पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं और भविष्य को लेकर काफी गंभीर हैं. शिखर धवन लंबे समय से अपनी गर्लफ्रेंड को डेट कर रहे हैं. पिछले साल हुई चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान दोनों को दुबई स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान मुकाबले का लुत्फ उठाते एक साथ देखा गया था. फिर पार्टियों और दोस्तों के अलावा सोशल मीडिया पर ये जोड़ी लगातार धमाल मचा रही है.

शिखर धवन की सगाई
सोफी अब बहुत जल्द भारतीय बहू के रूप में नजर आएंगी
इससे पहले, शिखर धवन की ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली आयशा मुखर्जी से शादी हुई थी. दोनों का एक 11 साल का बेटा है जिसका नाम जोरावर धवन है. धवन और आयशा ने साल 2023 में तलाक ले लिया था. पिछले कुछ सालों में निजी चुनौतियों का सामना करने के बाद, शिखर अब सोफी के साथ अपनी नई दुनिया बसाने जा रहे हैं. शिखर धवन ने हमेशा अपनी मुस्कान से मुश्किलों का सामना किया है. सोफी शाइन के रूप में उन्हें एक ऐसा साथी मिला है जो उनके शांत स्वभाव और आध्यात्मिक रुचि को समझता है. आयरलैंड की सोफी अब बहुत जल्द भारतीय बहू के रूप में नजर आएंगी, औ फैंस इस जोड़ी को शादी के बंधन में बंधते देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

सोफी शाइन मूल रूप से कहां की रहने वाली हैं?
सोफी शाइन मूल रूप से आयरलैंड (Ireland) की रहने वाली हैं और उनका पूरा परिवार वहीं रहता है.
सोफी शाइन ने किस विषय में पढ़ाई की है?
सोफी ने साइकोलॉजी और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री हासिल की है, जिसकी पूरी पढ़ाई आयरलैंड में संपन्न हुई.
धवन और सोफी की मुलाकात कहां हुई थी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की मुलाकात दुबई में हुई थी.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.