Last Updated:
Manjurul Islam Jahanara Alam: बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान जहानारा आलम के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद पूर्व महिला क्रिकेट टीम मैनेजर और सेलेक्टर मंजरुल इस्लाम पर बैन लगा दिया गया है. यह फैसला BCB बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की वर्चुअल मीटिंग में लिया गया.
मंजरुल इस्लाम पर लगा बैन.
बोर्ड के अनुसार, जहानारा ने जो 4 आरोप लगाए थे उनकी जांच की गई, जिसमें से अपर्याप्त साक्ष्यों के कारण दो दावों की पुष्टि नहीं हो सकी. वहीं, समिति को शेष दो आरोपों में अनुचित आचरण के प्रमाण मिले हैं. महिला टीम के चयनकर्ता और प्रबंधक के रूप में काम कर चुके मंजरुल का कार्यकाल पिछले साल जून में समाप्त हो गया था. जांच में कमिटी ने पाया है कि उनका बर्ताव पेशेवर मानकों के अनुरूप नहीं था और संबंधित सर्वोच्च न्यायालय के दिशानिर्देशों के तहत दुर्व्यवहार और उत्पीड़न की परिभाषा के अंतर्गत आता है.
मंजरुल इस्लाम पर लगा बैन.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आरोपों की पुष्टि करते हुए कहा, “बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान जहानारा आलम द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत की जांच के लिए बीसीबी ने स्वतंत्र जांच समिति गठित की थी. समिति के निष्कर्षों के आधार पर बोर्ड ने पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेटर मंजरुल इस्लाम पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी प्रकार के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रोजगार या क्रिकेट से संबंधित गतिविधियों से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है.”
इसके साथ ही बीसीबी ने चयन समिति के अध्यक्ष गाजी अशरफ हुसैन के कार्यकाल को एक महीने के लिए बढ़ाने की भी घोषणा की है. अशरफ का कार्यकाल 28 फरवरी को समाप्त होने वाला था. बीसीबी ने महिला बांग्लादेश प्रीमियर लीग के पहले सीजन के कार्यक्रम को भी मंजूरी दे दी है. टूर्नामेंट की शुरुआत 4 अप्रैल से होगी और फाइनल मुकाबला 14 अप्रैल को खेला जाएगा.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.