Last Updated:
who is Jacob Bethell: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में वानखेड़े के मैदान पर इंग्लैंड के युवा सनसनी जैकब बेथल ने भारत के खिलाफ 45 गेंदों में शतक जड़कर क्रिकेट जगत को हिला दिया. बेथल ने एक ऐसा दुर्लभ विश्व रिकॉर्ड बनाया है जहां बिना फर्स्ट क्लास शतक के उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में सेंचुरी पूरी की. आरसीबी ने उन्हें आईपीएल 2026 के लिए रिटेन किया है. विराट कोहली के साथ चिन्नास्वामी में धमाल मचाने को तैयार बेथल अब आधुनिक क्रिकेट के नए ‘सुपरस्टार’ बनकर उभरे हैं.
कौन हैं जैकब बेथल, जिन्होंने भारत की सेमीफानइल में सांसे रोक दी थी.
22 वर्षीय जैकब बेथल (Jacob Bathell) ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मात्र 45 गेंदों पर शतक जड़कर इतिहास रच दिया. उन्होंने 48 गेंदों पर 105 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. उन्होंने जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज को पहली ही गेंद पर छक्का मारकर अपने इरादे साफ कर दिए थे. हालांकि, इंग्लैंड यह मैच 7 रनों से हार गया, लेकिन बेथल की इस पारी ने उन्हें रातों-रात दुनिया का सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाज बना दिया.
कौन हैं जैकब बेथल, जिन्होंने भारत की सेमीफानइल में सांसे रोक दी थी.
एक अनोखा और दुर्लभ रिकॉर्ड
जैकब बेथल के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है जो क्रिकेट जगत में विरले ही देखने को मिलता है. बेथल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट (घरेलू रेड बॉल क्रिकेट) में एक भी शतक लगाए बिना अंतर्राष्ट्रीय मंच पर तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में शतक जड़ने का करिश्मा कर दिखाया है.उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में 154 रनों की पारी खेली थी. वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 110 रन की पारी खेली थी जबकि टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में 105 रन की पारी खेली.
यह आंकड़ा उनकी असाधारण प्रतिभा को दर्शाता है कि कैसे एक युवा खिलाड़ी बड़े मंच पर दबाव को सोखने की क्षमता रखता है.
आरसीबी का ‘लकी चार्म’ और रिटेंशन
आईपीएल फैंस खासकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के समर्थकों के लिए बेथल एक नई उम्मीद बनकर आए हैं. 2025 के सीजन में आरसीबी ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था, जहां उन्होंने महज 2 मैचों में ही अपनी छाप छोड़ दी थी. उनकी काबिलियत को देखते हुए आरसीबी ने आईपीएल 2026 के लिए उन्हें 2.60 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. विराट कोहली और रजत पाटीदार जैसे दिग्गजों के साथ बेथल का होना आरसीबी के मध्यक्रम को वो मजबूती देगा, जिसकी तलाश फ्रेंचाइजी को सालों से थी.
कौन हैं जैकब बेथल?
जैकब बेथल का जन्म बारबाडोस में हुआ था, लेकिन 12 साल की उम्र में वे इंग्लैंड शिफ्ट हो गए. वे इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के कप्तान भी रह चुके हैं और उन्हें इंग्लैंड के सबसे बेहतरीन फील्डर्स में से एक माना जाता है. उनकी बल्लेबाजी में कैरेबियाई निडरता और इंग्लिश तकनीक का अद्भुत मिश्रण है.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.