who is Faisal Shinozada: फैसल शिनोजादा अफगानिस्तान के उभरते हुए क्रिकेटर हैं. टॉप ऑर्डर का यह बल्लेबाज अंडर 19 वर्ल्ड कप में छाया हुआ है.भारत के खिलाफ फैसल ने सेमीफाइनल में शानदार शतक जड़ा. सत्रह साल के बल्लेबाज फैसल शिनोजादा ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरा शतक बनाकर पूरी महफिल लूट ली. उन्होंने जिम्बाब्वे के हरारे में भारत के खिलाफ मुकाबले में 93 गेंदों पर 110 रन की पारी खेली जिसमें 15 चौके शामिल थे.
फैसल शिनोजादा ने भारत के खिलाफ जड़ा शतक.
फैसल शिनोजादा (Faisal Shinozada) ने 93 गेंदों पर 110 रन की पारी खेली जिसमें 15 चौके शामिल थे. शिनोजादा ने तीसरे नंबर पर उतरकर यह पारी खेली. उन्होंने उस्मान सादत के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 71 गेंदों पर 64 रन की साझेदारी की जबकि उजैरुल्ला नियाजई के साथ मिलकर तीसरे पर 130 गेंदों पर 148 रन जोड़े. शिनोजादा उस समय क्रीज पर उतरे जब अफगानिस्तान की टीम 53 के स्कोर पर अपना एक विकेट गंवा चुकी थी. शिनोजादा ने पारी को संभाला और लगातार दो बड़ी साझेदारी कर टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी. शिनोजादा और उजरेल्ला निजाई के शतकों के दम पर अफगानिस्तान ने 4 विकेट पर 310 रन बनाए.
फैसल शिनोजादा ने भारत के खिलाफ जड़ा शतक.
फैसल शिनोजादा 6 मैचों में 435 रन बना चुके हैं
फैसल शिनोजादा अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में छह मैचों में 435 रन बना चुके हैं जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल है.उन्होंने 52 चौके और पांच छक्के इस दौरान लगाए हैं. शिनोजादा इस दौरान एक बार नाबाद लौटे हैं. इस विश्व कप में शिनोजादा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उनके बाद इंग्लैंड के बेन मायर्स का नाम है जिन्होंने 6 मैचों में 399 रन जुटाए हैं. मायर्स के नाम एक शतक और दो अर्धशतक है.
आयरलैंड के खिलाफ खेली थी रिकॉर्डतोड़ 163 रन की पारी
फैसल शिनोजादा ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले आयरलैंड के खिलाफ सुपर सिक्स में रिकॉर्डतोड़ 163 रन की पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने भारतीय कप्तान शुभमन गिल और साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक का रिकॉर्ड तोड़ा था.महज 142 गेंदों पर यह पारी खेलने वाले फैसल शिनोजादा यूथ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में ज्वॉइंट रूप से उन्मुक्त चंद के साथ पहुंचे थे जबकि गिल और डी कॉक को पीछे छोड़ा था. शिनोजादा ने 3 टी20 मैच खेले हैं.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.