IND vs BAN: भारत में सुरक्षा को लेकर जमकर तमाशा बना रही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को यही नहीं पता कि उनके देश का एक अंपायर भारत-न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज में बेहद आराम से अपना काम कर रहा है. दूसरी ओर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपने प्लेयर्स को भारत में खतरा बताकर टी-20 विश्व कप के मैच शिफ्ट करने की बात कर रही है.
कौन हैं अंपायर शरफुद्दौला?
शरफुद्दौला सैकत एक अनुभवी अंपायर हैं. जिनके पास 250 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच का अनुभव है. वडोदरा में हुए भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में वह टीवी अंपायर की भूमिका में थे. 16 अक्टूबर 1976 को ढाका में पैदा हुए 49 वर्षीय शरफुद्दौला अंपायरिंग करने से पहले प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल चुके हैं. बाएं हाथ से बल्लेबाजी और स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर रहे शरफुद्दौला के नाम 10 प्रथम श्रेणी मैच में 31 विकेट हैं. अंपायरिंग अनुभव की बात करें तो वह 32 टेस्ट, 119 वनडे, 75 टी-20 इंटरनेशनल में फील्ड अंपायरिंग समेत टीवी अंपायरिंग कर चुके हैं. शरफुद्दौला सैकत 17 महिला वनडे और 28 महिला टी-20 में भी अंपायरिंग कर चुके हैं.
आईसीसी खारिज करेगा बांग्लादेश की डिमांड
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को संकेत दिया कि वह भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप मुकाबलों के स्थल को बदलने की बांग्लादेश की मांग को शायद स्वीकार नहीं करेगा क्योंकि देश की सुरक्षा चिंताओं पर एक आकलन रिपोर्ट में खतरे की आशंका को ‘कम’ बताया गया है. आईसीसी के सूत्रों के अनुसार वैश्विक संचालन संस्था की जोखिम आकलन रिपोर्ट में सात फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में बांग्लादेश टीम के हिस्सा लेने पर किसी विशिष्ट या सीधे खतरे का जिक्र नहीं किया गया है.
मुस्ताफिजुर को आईपीएल से हटाने के बाद बिगड़ा माहौल
पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब आईपीएल ऑक्शन में 9.2 करोड़ रुपये में बिके मुस्ताफिजुर रहमान को कोलकाता नाइटराइडर्स फ्रेंचाइजी ने सरकार के आदेश पर हटा दिया, जिसके बाद नाराज बांग्लादेश सरकार ने अपने देश में आईपीएल के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया था. इतना ही नहीं सात फरवरी से शुरू हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जगह पाकिस्तान की ही तरह किसी न्यूट्रल वेन्यू पर अपने मैच खेलने की गुजारिश की थी.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.