Ishan Kishan’s T20I century: ईशान किशन ने अपनी विस्फोटक पारी से तहलका मचा दिया. इस छोटे कद के खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ धुआंधार सेंचुरी जड़ी. 91 से 100 रन तक पहुंचने के लिए ईशान ने दो गजब के सिक्स जड़कर अपने शतक पूरे किए. उन्होंने जो सिक्स शतक पूरा करने के लिए जड़ा,उसका वीडियो देखकर आप नजरें नहीं हटा पाएंगे. लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले ईशान ने ऑफ साइड की गेंद को ऑन साइड का बनाकर खेला और एक दनदाता छक्का जड़ दिया.
ईशान किशन ने 42 गेंदों पर जड़ा टी20 का पहला शतक.
नई दिल्ली. ईशान किशन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में गजब की फॉर्म के साथ वापसी की. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के अंतिम टी20 में धमाकेदार शतक जड़कर अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. ईशान ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई.उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में शतक पूरा किया. ईशान ने शतक के लिए छक्के का सहारा लिया. जिस सिक्स को जड़कर उन्होंने अपने टी20 इंटरेनशनल किरयर का पहला शतक पूरा किया, उसे देखकर आप भी कहेंगे वाह ईशान किशन वाह. ईशान ने लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी और टी20 वर्ल्ड क से पहले जिस तरह से उन्होंने अपनी फॉर्म दिखाई है, उससे साफ हो जाता है कि यह विकेट कीपर इस समय अलग ही जोन में है.
ईशान किशन (Ishan Kishan) ने 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर स्पिनर मिचेल सैंटनर को करारा छक्का जड़ा. सैंटनर ने गेंद को ऑफ स्टंप पर डाली थी लेकिन ईशान ने उस गेंद को ऑन साइड का बनाकर एक दनदनाता छक्का जड़ दिया. उन्होंने अपनी पहली टी20 इंटरनेशनल सेंचुरी 42 गेंदों पर पूरी की. यही नहीं, ईशान ने भारतीय मूल के स्पिनर ईश सोढ़ी के एक ओवर में 29 रन बटोरे.उन्होंने उस ओवर में सभी गेंदों पर बाउंड्री जड़ी. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में किसी बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है.
ईशान किशन ने 42 गेंदों पर जड़ा टी20 का पहला शतक.
🎥 What a way to get to your maiden T20I century! 💯