suryavanshi bats like sobers: इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज और बारीकियों को समझने वाले मार्क बूचर किसी खिलाड़ी के बैट स्विंग और फुटवर्क का विश्लेषण करते हैं, तो दुनिया को रुककर सुनना पड़ता है. बूचर ने हाल ही में एक वीडियो विश्लेषण के दौरान बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की तुलना महान वेस्ट इंडीज दिग्गज सर गैरी सोबर्स से की है.
इंग्लैंड के पूर्व ओपनर मार्क बूचर ने वैभव सूर्यवंशी की तुलना गैरी सोबर्स के शॉट्स से की
क्रिकेट के गलियारों में जब किसी किशोर की तुलना खेल के सबसे बड़े दिग्गजों से की जाती है, तो अक्सर उसे ‘हाइप’ माना जाता है लेकिन जब इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज और बारीकियों को समझने वाले मार्क बूचर किसी खिलाड़ी के बैट स्विंग और फुटवर्क का विश्लेषण करते हैं, तो दुनिया को रुककर सुनना पड़ता है. बूचर ने हाल ही में एक वीडियो विश्लेषण के दौरान बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की तुलना महान वेस्ट इंडीज दिग्गज सर गैरी सोबर्स से की है.
बैट स्विंग और फुटवर्क: एक दुर्लभ समानता
मार्क बूचर ने वैभव के बल्लेबाजी वीडियो का गहराई से विश्लेषण करते हुए बताया कि इस 14 साल के लड़के में वह ‘नेचुरल फ्लो’ है जो बहुत कम खिलाड़ियों में देखा जाता है. बूचर के अनुसार, वैभव का बैट स्विंग अद्भुत रूप से सीधा और तीव्र है. उन्होंने गौर किया कि जिस तरह से वैभव गेंद के पीछे जाते हैं, उनका फुटवर्क सोबर्स की याद दिलाता है तेज, सटीक और संतुलित. बूचर ने कहा, “जब आप वैभव को खेलते हुए देखते हैं, तो आपको उनकी उम्र का अहसास नहीं होता. उनका बैट स्विंग इतना क्लीन है कि गेंद बल्ले से लगते ही गोली की तरह बाउंड्री के बाहर जाती है.
🗣️ “I swear to God it looks exactly the same.” 👀
Seriously high praise for Vaibhav Sooryavanshi from Butch, who sees plenty of Sir Garfield Sobers in the young Indian superstar’s batting style 🌟 pic.twitter.com/AsrAk1oz9F
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.