virat kohli richest fan: विराट कोहली का फैन सोने से बना एक आईफोन कवर लेकर आया था, जिस पर विराट कोहली का कैरिकेचर उभरा हुआ था और वह इसे भारतीय दिग्गज बल्लेबाज़ को भेंट करना चाहता था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आईफोन कवर की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है.
दिल्ली में जन्मे 37 वर्षीय विराट कोहली हाल के दिनों में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में उन्होंने 91 गेंदों पर मैच जिताऊ 93 रन की पारी खेलकर अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत दिया. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर विराट कोहली ने आईसीसी पुरुष वनडे रैंकिंग में एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया.
विराट के नाम का 15 लाख का फोन कवर
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच से पहले एक फैन को विराट कोहली की तस्वीर उकेरे हुए आईफोन कवर के साथ देखा गया. शुरुआत में इस बारे में ज़्यादा जानकारी सामने नहीं आई,लेकिन बाद में बातचीत के दौरान यह खुलासा हुआ कि वह फैन सोने से बना एक आईफोन कवर लेकर आया था, जिस पर विराट कोहली का कैरिकेचर उभरा हुआ था और वह इसे भारतीय दिग्गज बल्लेबाज़ को भेंट करना चाहता था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आईफोन कवर की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है. गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब किसी फैन ने 37 वर्षीय क्रिकेटर के प्रति अपने प्यार का इस तरह इज़हार किया हो. इससे पहले भी विराट कोहली को उनके प्रशंसकों की ओर से उनकी तस्वीरें, कंगन और कई अन्य तोहफे मिल चुके हैं.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.