Last Updated:
Washington Sundar replaced Axar Patel: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में वॉशिंगटन सुंदर बुरी तहर से फेल हो गए. पहले गेंदबाजी में सुंदर ने सिर्फ 2 ओवर किए और उसके जब बल्लेबाजी की बारी आई तो वह 11 गेंद में सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए. सुंदर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में अक्षर पटेल की जगह खेलने का मौका मिला था.
सुपर-8 मैच में सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए सुंदर
सुंदर कप्तान सूर्या के भरोसे को तोड़ दिया. सुंदर ने खास तौर से बल्लेबाजी में निराश किया. टॉप ऑर्डर के बिखरने के बाद 5वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए सुंदर 11 गेंद में सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए. इस तरह जिस वॉशिंगटन सुंदर के लिए टीम इंडिया के उप कप्तान को डगआउट में बैठना पड़ा उसी ने सुपर-8 में काम खराब कर दिया.
गेंदबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए सुंदर
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में वॉशिंगटन सुंदर गेंदबाजी में भी कुछ खास नहीं कर पाए. सुंदर ने मैच में सिर्फ 2 ओवर की गेंदबाजी की और उन्होंने 17 रन दिए, जिसमें एक भी विकेट नहीं है. इसके अलावा फील्डिंग के दौरान उनसे एक कैच भी छूटा था. इस तरह वॉशिंटन सुंदर टीम इंडिया की प्लानिंग में पूरी तरह से फेल साबित हो गए. बता दें कि सुंदर का टी20 विश्व कप 2026 में ये दूसरा ही मैच था. चोट के कारण वह शुरू के तीन लीग मैचों में नहीं खेल पाए थे. उन्हें नीदरलैंड्स के खिलाफ पहला मौका मिला था.
अक्षर पटेल ने तीन मैच में लिए हैं 6 विकेट
वहीं अक्षर पटेल के इस टी20 विश्व कप में प्रदर्शन को देखें तो वह दमदार रहा है. अक्षर को टीम इंडिया के लिए तीन मैचों में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 6 विकेट हासिल किए. वहीं बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने सिर्फ एक ही मैच में खेलने मौका मिला है. ऐसे में उम्मीद है कि सुपर-8 के अगले मैच में भारतीय टीम मैनेजमेंट अक्षर पटेल को लेकर जरूर सोचने पर मजबूर होंगे.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.