RCB All TIme 11 By Virat Kohli: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली पिछले 18 साल से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम का हिस्सा हैं और वो इस टीम के लिए कप्तानी भी कर चुके हैं। हालांकि, विराट फिलहाल आरसीबी के लिए बतौर बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं और टीम की कप्तानी रजत पाटीदार के पास हैं।
आरसीबी ने पहली बार 2025 में आईपीएल (IPL) खिताब जीता था और अब ये टीम आईपीएल 2026 के लिए एकदम तैयार है। इस बीच आरसीबी एक्स हैंडल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली ने पिछले 18 साल में पहली बार RCB की ऑल-टाइम प्लेइंग 11 टीम चुनी है। अपनी टीम में उन्होंने कई दिलचस्प विदेशी खिलाड़ी भी चुने हैं।
ओपनिंग के लिए गेल और खुद को चुना
RCB की ऑल-टाइम प्लेइंग 11 में खिलाड़ियों को चुनने की बारी आई, तो ओपनिंग के लिए सबसे पहले उन्होंने धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम बताया। इसके अलावा, कोहली ने बतौर ओपनिंग के रूप में अपने आप को भी चुना। बताते चलें कि विराट लंबे वक्त से आरसीबी के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
RCB की ऑल-टाइम प्लेइंग 11 कोहली ने दूसरे विदेशी खिलाड़ी का नाम एबी डिविलियर्स का लिया। कोहली ने एबी डिविलियर्स को अपनी टीम में तीसरे नंबर के लिए चुना। बता दें कि एबी डिविलियर्स आरसीबी के लिए कई सीजन तक खेला है। कोहली ने डिविलियर्स का नाम तो लिया, लेकिन ताबड़तोड़ बल्लेबाज करने वाले खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल का नाम नहीं लिया।
मिडिल ऑर्डर में इन खिलाड़ियों को रखा
कोहली ने मिडिल ऑर्डर की शुरुआत टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल के साथ की। राहुल को उन्होंने चौथे पायदान पर रखा। वहीं, पांचवें नंबर पर रजत पाटीदार और छठे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को चुना। रजत पाटीदार की कप्तानी में ही RCB ने 2025 सीजन का खिताब जीता था।
प्लेइंग 11 में इन गेंदबाजों का रखा
कोहली ने अपनी इलेवन में चार गेंदबाजों का चुनाव किया। नंबर सात पर हर्षल पटेल को रखा। नंबर आठ पर दिग्गज अनिल कुंबले को जगह दी। नौवें नंबर पर मिचेल स्टार्क को रखा और 10वें पायदान पर डेल स्टेन और 11वें पर युजवेंद्र चहल को रखा।
क्रिस गेल (विदेशी), विराट कोहली, एबी डिविलियर्स (विदेशी), केएल राहुल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, अनिल कुंबले, मिचेल स्टार्क (विदेशी), डेल स्टेन (विदेशी), युजवेंद्र।
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.