IPL 2026: साल 2008 में जब इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल (IPL) का पहला सीजन शुरू हुआ, तब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का एक 19 साल का लड़का रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की जर्सी में नजर आया था। उस वक्त किसी ने नहीं सोचा था कि यह खिलाड़ी एक दिन क्रिकेट की दुनिया का ‘किंग’ बन जाएगा।
जी हां, RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली आईपीएल (IPL) के इतिहास के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जो लीग के पहले दिन से (2008 पहला संस्करण) लेकर आज 2026 (19वां संस्करण) तक सिर्फ एक ही फ्रेंचाइजी यानी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेल रहे हैं। इस मामले में धोनी से लेकर रोहित शर्मा जैसे दिग्गज-दिग्गज खिलाड़ी भी बहुत पीछे हैं।
टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली आईपीएल लीग के पहले दिन से (2008 पहला संस्करण) लेकर आज 2026 (19वां संस्करण) तक सिर्फ एक ही फ्रेंचाइजी यानी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेल हुए नजर आएंगे। विराट आईपीएल इतिहास के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पिछले 19 सालों से एक ही टीम से इस बार भी खेलते हुए नजर आएंगे।
विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ अपने 18 साल पूरे कर लिए हैं। आईपीएल 2026 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेलते हुए वो 19 साल पूरे कर लेंगे। आरसीबी ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद 2025 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। RCB ने फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर अपना पहला खिताब जीता था।
कीर्तिमान स्थापित करने से 339 रन दूर
अगर विराट कोहली आईपीएल 2026 में 339 रन और बना लेते हैं, तो उनके कुल रनों की संख्या 9000 हो जाएगी और आईपीएल के इतिहास में 9000 रन बनाने वाले वह पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीं, लीग के सबसे सफल बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 7046 रन बनाए हैं।
28 मार्च 2026- आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 5 अप्रैल 2026: आरसीबी बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 10 अप्रैल 2026: राजस्थान रॉयल्स बनाम आरसीबी 12 अप्रैल 2026: मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी