virat breaks sachin record न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट में खेले गए मुकाबले में विराट ने महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कीवी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया. रिकॉर्ड्स के इस सिलसिले में कोहली का बल्ला थमने का नाम नहीं ले रहा और हर पारी के साथ वह खुद को और ऊँचाइयों पर ले जा रहे हैं.
इससे पहले सीरीज़ के पहले ही मैच में विराट कोहली ने सबसे तेज़ 28,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था. अब राजकोट में खेली गई इस ऐतिहासिक पारी ने न सिर्फ भारतीय फैंस का दिल जीत लिया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि क्यों विराट कोहली को रिकॉर्ड्स का बादशाह कहा जाता है. सचिन जैसे महान खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ना किसी भी बल्लेबाज़ के लिए आसान नहीं होता, लेकिन विराट ने इसे अपने अंदाज़ में कर दिखाया.
विराट ने फिर तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए विराट कोहली ने एक बार फिर यह संदेश दे दिया है कि फॉर्म अस्थायी होती है, लेकिन क्लास हमेशा कायम रहती है. यह रिकॉर्ड सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं, बल्कि विराट की निरंतरता, फिटनेस और मानसिक मजबूती का प्रतीक है. विराट ने जैसे ही तेज गेंदबाज क्लॉर्क की गेंद पर अपना पसंदीदा कवर ड्राइव लगाकर चौका लगाया उसके साथ ही वो सचिन से आगे निकल गए. तेंदुलकर ने अपने 24 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर (1989 से 2013) में न्यूजीलैंड के खिलाफ 42 वनडे खेले और 1750 रन बनाए, जबकि कोहली ने अब तक 3 5वनडे में 1754* रन बनाए हैं.
रिकी पॉंटिंग सबसे आगे
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का ओवरऑल रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग के नाम है. पोंटिंग ने 1995 से 2011 के बीच ब्लैक कैप्स के खिलाफ 51 वनडे खेले और 50 पारियों में कुल 1971 रन बनाए. उनका सर्वोच्च स्कोर 141 रन था, जबकि उनका औसत 45.83 और स्ट्राइक रेट 81.71 का रहा. पोंटिंग के नाम भी 6 शतक और 12 अर्धशतक दर्ज हैं. विराट कोहली भी न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 शतक लगा चुके है.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.