Virat Kohli Bowling Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 57वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने है। इस बीच ‘रन मशीन’ विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वरायल हो रहा है, जिसमें वो गेंदबाजी करते हुए देखे जा सकते हैं। आपको बता दें कि इस सीजन विराट अपनी पहली 7 पारियों में 328 रन बना चुके हैं, वहीं अभी तक गेंदबाजी नहीं की है। विराट का वीडियो देखने के बाद बाद फैंस कयास लगाने लगे है कि कोलकाता के खिलाफ शायद गेंदबाजी में हाथ अजमा सकते हैं।
गौरतलब है कि 13 मई को बारिश के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच शुरू होने में देरी हुई। इस बीच बारिश रुकने के बाद दोनों टीमों के खिलाफ मैदान पर अभ्यास करते आई तो विराट कोहली गेंदबाजी करते हुए देखे गए। कोहली ने काफी देर तक गेंदबाजी का अभ्यास किया, जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।
अगर बात करें कि विराट कोहली ने आखिरी बार आईपीएल मेन कब गेंदबाजी की थी, तो उनके आखिरी बार साल 2016 में गेंदबाजी की थी। उस समय उन्होंने 1 ओवर गेंदबाजी की थी और कुल 13 रन दिए थे। वहीं, विराट कोहली अपने आईपीएल करियर में 4 विकेट लिए हैं।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट लिए 9 विकेट
वहीं, विराट कोहली के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर की बात की जाए, तो उन्होंने वनडे और टी20 फॉर्मेट में कुल मिलाकर 9 विकेट चटकाए हैं। वहीं, विराट ने टेस्ट फॉर्मेट में भी गेंदबाजी की है, लेकिन कोई विकेट नहीं ले पाए।
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.