Last Updated:
jos buttler big chance to break virat kohli record: जोस बटलर आज होने वाले भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच सकते हैं. बटलर ने 5 रन बनाए तो वह भारत बनाम इंग्लैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. विराट कोहली फिलहाल 648 रनों के साथ पहले नंबर पर हैं.
बटलर के निशाने पर कोहली का रिकॉर्ड
इतिहास रचने से 5 रन दूर बटलर
दरअसल, जोस बटलर 5 रन बनाते ही भारत बनाम इंग्लैंड टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. बटलर के नाम अब तक भारत के खिलाफ खेले 27 टी20 मैचों में 644 रन हैं. इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक बनाए हैं. वहीं, कोहली इस मामले में 648 रनों के साथ नंबर-1 पर कायम है. कोहली ने 21 टी20 मैचों में इंग्लैंड के खिलाफ 5 अर्धशतकों के साथ यह रन बनाए.
बटलर के निशाने पर कोहली का रिकॉर्ड.
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा का नाम है. रोहित शर्मा ने 16 मैचों में 467 रन बनाए. हार्दिक पंड्या (414) और जेसन रॉय (356) अन्य बल्लेबाज हैं.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.