विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर के 1750 रन के आंकड़े को पीछे छोड़ने और न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 ओवर के फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में नंबर 1 स्थान हासिल करने के लिए सिर्फ एक रन की जरूरत है.
| खिलाड़ी | मैच | पारी | रन | बेस्ट स्कोर |
| विराट कोहली | 34 | 34 | 1750 | 154* |
| सचिन तेंदुलकर | 42 | 41 | 1750 | 186* |
| वीरेंद्र सहवाग | 23 | 23 | 1157 | 130 |
| मो. अजहरुद्दीन | 40 | 39 | 1118 | 108* |
| रोहित शर्मा | 32 | 30 | 1099 | 147 |
तेंदुलकर ने अपने 24 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर (1989 से 2013) में न्यूजीलैंड के खिलाफ 42 वनडे खेले और 1750 रन बनाए, जबकि कोहली ने अब तक 34 वनडे में 1750 रन बनाए हैं. दूसरे वनडे में कोहली का एक रन उन्हें भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज भी बना देगा.

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का ओवरऑल रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग के नाम है. पोंटिंग ने 1995 से 2011 के बीच ब्लैक कैप्स के खिलाफ 51 वनडे खेले और 50 पारियों में कुल 1971 रन बनाए.
कोहली को यह आंकड़ा पार करने और नंबर 1 स्थान हासिल करने के लिए बाकी दो मैचों में 222 रन बनाने होंगे. अगर कोहली अगले दो वनडे में कम से कम 250 रन बना लेते हैं, तो वह कीवी टीम के खिलाफ वनडे में 2000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बन जाएंगे.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.