IPL 2026 Orange Cap: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार, 9 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच 52वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान की टीम करीब एक हफ्ते के अंतराल के बाद मैच खेलने वाली है। ऐसे में फैंस की नजरें एक बार फिर राजस्थान के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली हैं।
वैभव ने अभी तक आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से खूब धमाल मचाया है। एक समय था जब ऑरेंज कैप उनके सिर पर थी। ऐसे में अब वो फिर से ऑरेंज कैप को अपने नाम करना चाहेंगे। आइए जान लेते हैं आज के मैच में वैभव को ऑरेंज कैप हासिल करने के लिए कितने रन चाहिए।
ऑरेंज कैप की रेस पांचवें स्थान पर वैभव
ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी फिलहाल, टॉप फाइव में पांचवें पायदान पर मौजूद हैं। वैभव ने अभी तक आईपीएल 2026 में 10 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 404 रन बनाए हैं। वहीं, अभी तक आईपीएल 2026 में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन 494 रन के साथ टॉप पर है। ऐसे में वैभव को पहले स्थान पर पहुंचने के लिए 91 रन चाहिए।
शानदार फॉर्म में वैभव सूर्यवंशी
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। अभी तक उन्होंने 10 मैचों में करीब 237.65 की स्ट्राइक रेट से 404 रन ठोक डालें हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 2 अर्धशतक लगा चुके हैं। आईपीएल 2026 में उनका हाई स्कोर 103 रहा है।
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.