ग्रुप 1 से मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, श्रीलंका और वेस्ट इंडीज नॉकआउट में पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि भारत, इंग्लैंड और पाकिस्तान ग्रुप 2 से दो स्थानों के लिए होड़ कर रहे हैं. ग्रुप 2 में भारत (छह अंक) और इंग्लैंड (छह अंक) फिलहाल शीर्ष दो स्थानों पर हैं. हालांकि, आयुष म्हात्रे की अगुआई वाली भारतीय टीम बेहतर नेट रन-रेट के आधार पर आगे है. पाकिस्तान चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है.
भारत और पाकिस्तान का मुकबाला 1 फरवरी को जिम्बाब्वे में खेला जाएगा.
ग्रुप 2 की तीनों दावेदार टीमों के सुपर सिक्स चरण में एक-एक मैच शेष हैं. इंग्लैंड का मुकाबला न्यूजीलैंड से 30 जनवरी को होगा, जबकि भारत का सामना पाकिस्तान से 1 फरवरी को होगा. भारत और इंग्लैंड इस दौड़ में आगे हैं. हालांकि पाकिस्तान को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, लेकिन यह इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच के परिणाम पर निर्भर करता है.
सिनेरियो 1: अगर इंग्लैंड न्यूजीलैंड को हरा देता है
इस स्थिति में, इंग्लैंड सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगा. यानी ग्रुप 2 का आखिरी मुकाबला क्वार्टर फाइनल बन जाएगा. पाकिस्तान पर भारत की जीत या बारिश के कारण मैच रद्द होना भी पूर्व चैंपियन के लिए क्वालीफाई करने के लिए काफी होगा. सैद्धांतिक रूप से, पाकिस्तान भी क्वालीफाई कर सकता है, लेकिन इसके लिए उन्हें बड़ी जीत हासिल करनी होगी. जीत से उन्हें अंकों के मामले में बराबरी का मौका मिलेगा, लेकिन भारत का प्रभावशाली नेट रन रेट 3.337 उन्हें बड़ा फायदा देगा.

सिनेरियो 2: इंग्लैंड न्यूजीलैंड से हार जाए तो…
इस स्थिति में, इंग्लैंड के नेट रनरेट में गिरावट आएगी और उन्हें भारत बनाम पाकिस्तान मैच के परिणाम पर निर्भर रहना होगा. इसके अलावा, पाकिस्तान की संभावनाएं बढ़ जाएंगी क्योंकि तब वे इंग्लैंड को भी टूर्नामेंट से बाहर कर सकते हैं.
इस स्थिति में पाकिस्तान बाहर हो सकता है
अगर भारत जीतता है या फिर मैच का कोई नतीजा नहीं निकलता, तो पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. इन दोनों ही स्थितियों में नेट रनरेट (एनआरआर) मायने नहीं रखेगा. अगर पाकिस्तान बड़ी जीत हासिल करता है, तो भारत के भी बाहर होने की संभावना है. हालांकि, अगर उनकी जीत का अंतर बहुत बड़ा नहीं होता, तो भारत और इंग्लैंड दोनों ही क्वालीफाई कर जाएंगे.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.