Last Updated:
Vaibhav Sooryavanshi First Meeting With Ravindra Jadeja: राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें रवींद्र जडेजा और वैभव सूर्यवंशी एक-दूसरे से मिलते और बातचीत करते नजर आए. जडेजा पिछले हफ्ते कैंप में शामिल हुए थे. उन्होंने 14 साल के वैभव से मुंबई में हुए डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में उनके हालिया प्रदर्शन के बारे में पूछा.
वैभव सूर्यवंशी और रवींद्र जडेजा की मुलाकात का वीडियो वायरल
नई दिल्ली. भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की जगह राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में नजर आएंगे. 28 मार्च से टूर्नामेंट का आगाज होना है. 37 साल के जडेजा 17 साल बाद एक बार फिर इस फ्रेंचाइजी से जुड़े हैं. उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड डील के जरिए खिलाड़ियों की नीलामी से पहले टीम में शामिल किया गया. फिलहाल राजस्थान रॉयल्स का प्री-सीजन कैंप चल रहा है, जहां जडेजा ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की.
फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों एक-दूसरे से मिलते और बातचीत करते नजर आए. जडेजा पिछले हफ्ते कैंप में शामिल हुए थे. उन्होंने 14 साल के वैभव से मुंबई में हुए डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में उनके हालिया प्रदर्शन के बारे में पूछा. वीडियो के कैप्शन में लिखा था, “जब वैभव सूर्यवंशी मिले बन्ना से.”
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.