U19 WC England beat Australia in semi final: आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराया दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ओलिवर पीक ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए.
अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया
इंग्लैंड के स्कोर के जवाब में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम 47.3 ओवर में 250 रन बनाकर सिमट गई. लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ओलिवर पीक ने अपना पूरा दम लगाया और आखिर तक कोशिश की, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए. ओलिवर पीक अपनी टीम के लिए 88 गेंद में 100 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेल कर आउट हुए. इस दौरान अगर ओलिवर को किसी एक का भी साथ मिलता तो शायद नतीजा कुछ और हो सकता था. अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 1 छक्के भी लगाया.
इंग्लैंड की गेंदबाजी रही मैच में दमदार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड की गेंदबाजी शानदार रही. इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मेनी लुम्सडन और राल्फी अल्बर्ट ने 2-2 विकेट लिए हैं. इसके अलावा एलेक्स फ्रेंच और फरहान अहमद को एक-एक सफलता मिली. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की ओर से बल्लेबाजी में ओलिवर पीक के अलावा नितेश सैमुअल ने 47 और आर्यन शर्मा ने 34 रनों का योगदान दिया.
इंग्लैंड के कप्तान ने भी मैच में जड़ा शतक
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रेव ने 110 रनों की पारी खेली. अपनी इस शतकीय पारी में वह दुर्भाग्यपूर्ण रूप से रन आउट हो गए. इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी थॉमस के अलावा क्लेव फ्लेकनर ने भी 40 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि फरहान अहमद ने 28 और जोसेफ मूरीस ने 25 रनों की पारी खेली.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.