Turning Point: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की. आखिर में आकर फहीम अशरफ की तेज पारी टीम को उलटफेर से बचाया,
फहीम अशरफ ने पाकिस्तान को उलटफेर से बचाया
पाकिस्तान क्रिकेट टीम आईसीसी इवेंट में एक और शर्मनाक हार के करीब पहुंच चुकी थी लेकिन बाल बाल बच गई. टॉस जीतकर कप्तान सलमान आगा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. नीदरलैंड्स ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन आखिर में बल्लेबाजी क्रम के बिखरने की वजह से बड़ा स्कोर करने का मौका गंवा दिया. माइकल लेविट और बास डी लीडे ने टीम के लिए तेजी से रन बनाए तो कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स की 37 रन की पारी ने टीम को 147 रन के स्कोर तक पहुंचाया. इन सबके बीच डी लिडे के 30 रन भी अहम रहे.
पाकिस्तान को किसने डाला मुश्किल में
नीदरलैंड्स के लिए आर्यन दत्त ने शुरुआती विकेट चटकाए लेकिन मैच में पावरप्ले तक कुछ खास नहीं हुआ था. पाकिस्तान आसानी से लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा था. पॉल वैन मीकेरेन ने 47 रन पर खेल रहे साहेबजादा फहरान का विकेट चटकाया और फिर बाबर आजम भी अपना विकेट गंवा कर चलते बने. 98 रन पर 2 विकेट से पाकिस्तान का स्कोर 114 रन पर 7 विकेट हो गया.
5 बॉल में कैसे बदल गया मैच
पाकिस्तान को आखिरी 12 बॉल पर 29 रन की जरूरत थी. नीदरलैंड्स की टीम ने मैच पर पकड़ बना रखी थी. फहीम अशरफ के खिलाफ पारी का 19वां ओवर करने वैन बीक आए और यहीं से सबकुछ बदल गया. फहीम ने पहली बॉल पर जोरदार छक्का मारा. अगली बॉल पर 2 रन लेकर स्ट्राइक पर लौटे. फिर छक्का लगाया अगली बॉल पर कोई रन नहीं बना. फहीम ने इसके बाद एक छक्का और एक चौका लगाकर ओवर में 24 रन बना डाले. 5 बॉल पर मैच का नक्शा ही बदल गया. 11 बॉल पर 29 रन की पारी खेल इस 8वें नंबर पर उतरने वाले खिलाड़ी ने नामुमकिन को मुमकिन बना डाला.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.