भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा. इस मुकाबले को लेकर तिलक वर्मा का कहना है कि टीम इंडिया के पास उनसे निपटने को प्लान तैयार है. तिलक ने कहा कि हम अब मैच के मूड में आ गए हैं और उनसे भिड़ने का तैयार हैं. भारतीय टीम पाकिस्तान से भिड़ने से पहले गुरुवार को नामीबिया से भिड़ेगी .
तिलक वर्मा ने कहा कि टीम इंडिया टी20 विश्व कप में पाकिस्तान से भिड़ने को तैयार है.
भारत के सहायक कोच रयान टेन डोएशे ने कहा था कि पाकिस्तान को थोड़ा फायदा हो सकता है क्योंकि वे कुछ समय से श्रीलंका में ही हैं और अपने सारे मैच वहीं खेलेंगे. तिलक ने आगे कहा, हम एक बार में एक ही मैच पर ध्यान दे रहे हैं. हमारे पास वीडियो एनालिसिस और टेक्नोलॉजी है, तो हम देखेंगे कि हम कैसे खेल रहे हैं. विकेट कैसा है, हम तैयार हैं. हर टीम के खिलाड़ी अलग-अलग शॉट्स खेलते हैं. हमें पता है कि इस विकेट पर कौन से शॉट खेलने हैं और किन गेंदबाजों को कैसे खेलना है, इसकी प्लानिंग पहले से है.
तिलक कहा कि मौजूदा टी20 विश्व कप में जरूरत पड़ने पर वह भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ पारी के सूत्रधार की भूमिका निभा सकते हैं. चोट से उबरने के बाद तिलक वर्मा ने आईसीसी टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम में सफल वापसी की है. भारत ने सात फरवरी को अमेरिका के खिलाफ टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में छह विकेट जल्दी गंवा दिए थे लेकिन बाद में वापसी करते हुए आराम से जीत दर्ज की.
नामीबिया के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर तिलक ने कहा, ‘मुख्य कोच (गौतम गंभीर) ने हमसे कहा है कि अगर अमेरिका के खिलाफ हुए मैच की तरह विकेट जल्दी-जल्दी गिरें तो हमें सावधानी से खेलना चाहिए. जरूरत पड़ने पर सूर्यकुमार भाई और मैं सू्त्रधार की भूमिका निभा सकते हैं.’
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.