10 cricketers dismissed on zero took 10 wicket in single test: दुनिया के कई क्रिकेट खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने गेंदबाजी में खूब नाम कमाया लेकिन जब बल्लेबाजी की बारी आई तो वहां उन्होंने ऐसे अनूठे रिकॉर्ड बना दिए जिसे शायद ही कोई तोड़ना चाहे. भारतीय खिलाड़ी सहित विश्व के पांच चुनिंदा क्रिकेटर ऐसे हैं जिन्होंने एक टेस्ट की दोनों पारियों में शून्य के स्कोर पर आउट हुए लेकिन उसी टेस्ट में जब गेंदबाजी की बारी आई तो उन्होंने 10 विकेट लेकर टीम को ऐतिहासिक जीत भी दिलाई. इस लिस्ट में मुरलीधरन से लेकर शेन वॉर्न और भारत के बीएस चंद्रशेखर शामिल हैं.
जॉर्ज लोहमन (George Lohman) के बाद दुनिया के 10 और खिलाड़ियों ने ये रिकॉर्ड बनाए हैं. लिस्ट में श्रीलंका, पाकिस्तान और भारत के एक-एक प्लेयर हैा जबकि मुरलीधरन ऐसा दो बार कर चुके हैं. मुरलीधरन पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस अनूठे रिकॉर्ड को अपने टेस्ट करियर में दो बार यह कारनामा किया है. भारत के पूर्व स्पिनर भगवतन चंद्रशेखर और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस सिंगल टेस्ट में ‘पेयर’ बनाने के साथ 10 विकेट हॉल करने की उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं.

दुनिया के 10 क्रिकेटर एक टेस्ट की दोनों पारियों में 10 विकेट ले चुके हैं लेकिन बल्लेबाजी में शून्य पर आउट हुए.
ना नोबॉल और ना वाइड… एक गेंद पर बल्लेबाज ने बना दिए 8 रन, लिस्ट में एक भारतीय बल्लेबाज भी शामिल
जॉर्ज लोहमन पहले खिलाड़ी बने थे
मध्यम गति के गेंदबाज जॉर्ज लोहमन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 1896 में पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट की दोनों पारियों में खाता भी नहीं खोल सके.जबकि गेंदबाजी में उन्होंने पहली पारी में सात और दूसरी पारी में 8 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई. उन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर 15 विकेट लिए थे.इंगलैंड के डेरेक अंडरवुड ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1975 में एडिलेड टेस्ट में पहली पारी में 7 जबकि दूसरी पारी में 4 विकेट लिए थे. वह भी दोनों पारियों में एक भी रन नहीं बना सके थे. साल 1930 में ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर क्लेरी ग्रिमेट ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 5 विकेट लिए थे जबकि बल्लेबाजी में वह शून्य रन बनाकर आउट हुए थे.
शेन वॉर्न ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया अनूठा रिकॉर्ड
दिग्गज शेन वॉर्न ने साल 2002 में पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में दोनों पारियों में जीरो पर आउट हुए वहीं गेंदबाजी में पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में 4 विकेट लिए थे. वॉर्न की शानदार गेंदबाजी से ऑट्रेलिया को जीत मिली थी वहीं जॉनसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2010 में पहली पारी में चार वहीं दूसरी पारी में 6 विकेट लिए. लेकिन दोनों पारियों में वह शून्य पर आउट हुए. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जेमी कोवी भी 1937 में इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 4 वहीं दूसरी पारी में छह विकेट लिए थे वहीं बल्ले से उनका खाता भी नहीं खुला. वेस्टइंडीज के स्पिनर अल्फ्रेड वेलेनटाइन ने इंग्लैंड के खिलाफ 1950 में पहली पारी में 8 और दूसरी पारी में 3 विकेट लिए बल्लेबाजी में उनका भी खाता नहीं खुला.

मुथैया मुरलीधरन दो बार कर चुके ये कारनामा
श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) दो बार एक ही टेस्ट में ‘पेयर’ के साथ 10 या इससे अधिक विकेट ले चुके हैं. पहली बार मार्च 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गॉल टेस्ट में उन्होंने पेयर बनाने के बाद मैच में 11 विकेट लिए और फिर दिसंबर 2006 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में इसे दोहराया. गॉल टेस्ट में बैट से तो वे दोनों पारियों में कोई योगदान नहीं दे सके थे लेकिन पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के छह (6/52) और दूसरी पारी में पांच (5/153) विकेट लिए थे. मुरलीधरन ने इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों पारियों में ‘पेयर’ बनाया और 10 या इससे अधिक विकेट लिए.
चंद्रशेखर ऑस्ट्रेलिया में लिए थे एक टेस्ट में 12 विकेट
भारत के बीएस चंद्रशेखर (Bhagwat Chandrasekhar) पोलियोग्रस्त थे. वह लेग ब्रेक गेंदबाजी करते थे.उन्होंने 1977 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट की दोनों पारियों में छह छह विकेट लिए थे लेकिन बल्लेबाजी में वह खाता नहीं खोल सके थे.उन्होंने टेस्ट में 242 विकेट चटकाए हैं. चंद्रशेखर की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने इस टेस्ट को जीता था. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वकार यूनुस (Waqar Younis) भी टेस्ट की दोनों पारियों में 0 पर आउट होने और 10 या इससे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बना चुके हैं. अक्टूबर 1990 में न्यूजीलैंड के खिलाफ फैसलाबाद टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में 52 रन देकर 7 और दूसरी पारी में 54 रन देकर 5 विकेट लिए थे.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.