Indian Wells 2026: यानिक सिनर ने दानिल मेदवेदेव को 7-6, 7-6 से हराकर खिताब जीता. महिला वर्ग में एरिना सबालेंका ने एलेना रिबाकिना को 3-6, 6-3, 7-6 से हराया.
सबालेंका ने पहली बार जीता इंडियन वेल्स टाइटल
इंडियन वेल्स: यानिक सिनर ने दूसरे सेट के टाइब्रेकर में लगातार सात अंक बनाकर पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए दानिल मेदवेदेव को 7-6, 7-6 से हराकर पहली बार एक भी सेट गंवाए बिना इंडियन वेल्स खिताब जीता.
दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी सिनर ने मेदवेदेव को पिछले दस मुकाबलों में नौवीं बार हराया. मेदवेदेव ने सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्काराज को मात दी थी.
महिला वर्ग में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने एलेना रिबाकिना को 3-6, 6-3, 7-6 से हराकर खिताब जीता, इससे पहले 2023 और 2025 में उपविजेता रही सबालेंका का यह पहला खिताब है.