Anna Danilina Aleksandra Krunic vs Elise Mertens Zhang Shuai Australian Open Final 2026: एलिस मर्टेंस और झांग शुआई की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला डबल्स का खिताब अपने नाम कर लिया. बेल्जियम और चीन की इस अनुभवी जोड़ी ने फाइनल में एना डैनिलिना और एलेक्जेंड्रा क्रुनिक को कड़े मुकाबले में 7-6(4), 6-4 से हराया.
मर्टेंस और झांग ने इससे पहले आखिरी बार 2022 में विंबलडन में एक साथ ग्रैंड स्लैम खेला था. लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन में फिर से साथ उतरी इस जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए खिताब जीत लिया. इस जीत के साथ मर्टेंस के ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताबों की संख्या छह हो गई है, जिनमें से तीन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जीते हैं. वहीं, झांग शुआई के नाम अब तीन ग्रैंड स्लैम डबल्स ट्रॉफियां हो गई हैं. इससे पहले झांग ने 2019 ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2021 यूएस ओपन में सामंथा स्टोसुर के साथ महिला डबल्स खिताब जीता था.

मर्टेंस-शुआई की जोड़ी बनी महिला डबल्स चैंपियन.
मर्टेंस ने पिछले तीन वर्षों में लगातार हर साल एक डबल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का कारनामा किया है. मौजूदा समय में वर्ल्ड नंबर 6 रैंकिंग पर काबिज मर्टेनस को पूरा भरोसा है कि वह एक बार फिर वर्ल्ड नंबर 1 की रैंकिंग हासिल करेंगी. अगले सप्ताह वह शीर्ष स्थान पर अपना 40वां हफ्ता दर्ज करेंगी.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.