Daniil Medvedev halts Carlos Alcaraz: रूस के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव ने दमदार खेल दिखाते हुए इंडियन वेस्ट टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बना ली है. मेदवेदेव ने अल्काराज को 3 साल बाद हराने में सफलता हासिल की है. आखिरी बार उन्होंने साल 2023 में अल्काराज पर जीत दर्ज की थी.
दानिल मेदवेदेव ने कार्लोस अल्काराज हराया
सिनर ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-2, 6-4 से हराया. अल्काराज ने इससे पहले इस साल लगातार 16 मैच जीते थे, जिनमें ऑस्ट्रेलियाई ओपन और कतर ओपन के खिताब शामिल हैं. मेदवेदेव ने इस जीत से अल्काराज़ और सिनर के बीच एक और फाइनल की संभावना को खत्म कर दिया. मेदवेदेव इससे पहले अल्काराज के खिलाफ अपने पिछले चार मुकाबलों में हार गए थे, जिनमें 2024 में इंडियन वेल्स के फाइनल में मिली हार भी शामिल है.
साल 2023 के बाद मेदवेदेव की अल्काराज की ये पहली जीत
मेदवेदेव की 2023 में यूएस ओपन के सेमीफाइनल के बाद यह अल्काराज पर पहली जीत है. सिनर ने ज्वेरेव को एक घंटे 23 मिनट में ही हरा दिया. सिनर ने चौथी वरीयता प्राप्त ज्वेरेव के खिलाफ छह ऐस लगाए. सिनर का ज्वेरेव के खिलाफ रिकॉर्ड अब 7-4 हो गया है. इस टूर्नामेंट में मेदवेदेव और सिनर दोनों ने ही अभी तक एक भी सेट नहीं गंवाया है. सिनर ने मेदवेदेव के खिलाफ अपने पिछले तीन मैच जीते हैं, जिनमें 2024 में यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल की जीत भी शामिल है.
इस बीच महिला युगल के फाइनल में टेलर टाउनसेंड और कैटरीना सिनियाकोवा ने अन्ना डैनिलिना और एलेक्जेंड्रा क्रुनिक को 7-6 (4), 6-4 से हराया. पुरुष युगल के फाइनल में गुइडो एंड्रेओजी और मैनुअल गिनार्ड ने आर्थर रिंडरकनेच और वैलेंटीन वाचेरोट को 7-6 (3), 6-3 से पराजित किया. मिश्रित युगल में बेलिंडा बेनसिच और फ्लेवियो कोबोली ने शीर्ष वरीयता प्राप्त गैब्रिएला डाब्रोव्स्की और लॉयड ग्लासपूल को 6-3 2-6, 10-7 से हराया.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.