Australian Open 2026: कार्लोस अल्काराज और एरिना सबालेंका ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है. अल्काराज ने टॉमी पॉल को 7-6 (6), 6-4, 7-5 से हराया. दूसरी ओर , सबालेंका ने कनाडा की नंबर 17 विक्टोरिया एमबोको को 6-1, 7-6 (1) से मात दी.
अल्काराज ने अपने खेल में कुछ बदलाव किए जो इस मैच में काम आए. उन्होंने कोई डबल-फॉल्ट नहीं किया, पहली सर्विस 70 प्रतिशत सही जगह पर डाली और उनमें से 79 प्रतिशत अंक जीते. दूसरी सर्विस पर भी उन्होंने 68 प्रतिशत अंक हासिल किए. मैच के बाद अल्काराज ने कहा, ‘यह काफी टफ मैच था और सीधे सेटों में जीतकर मैं बहुत खुश हूं. सच कहूं तो मेलबर्न पार्क में खेले गए अपने पहले चार मैचों में मेरी सर्विस से मैं खुद काफी खुश हूं.’

ऑस्ट्रेलियन ओपन क्वार्टर फाइनल में अल्काराज और सबालेंका
अल्काराज ने अभी तक ऑस्ट्रेलियन ओपन में ट्रॉफी नहीं जीती है और वह कभी क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाए हैं. अंतिम आठ में उनका मुकाबला स्थानीय खिलाड़ी एलेक्स डी मिनौर या नंबर 10 एलेक्जेंडर बुब्लिक से होगा.
साल के पहले ग्रैंड स्लैम में पिछले चार सालों में तीसरा खिताब जीतने की कोशिश कर रही सबालेंका ने अपनी दमदार सर्विस का शानदार प्रदर्शन किया और कनाडा की 19 साल की खिलाड़ी को सिर्फ 31 मिनट में हरा दिया. सबालेंका दूसरे सेट में उतनी हावी नहीं रहीं और कुछ गलतियां कीं, वहीं एमबोको ने अच्छा खेल दिखाया.
दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी 27 साल की सबालेंका ने युवा एमबोको के बारे में कहा, ‘वह इतनी कम उम्र में शानदार खिलाड़ी है. टूर पर इन युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ते देखना कमाल है. उसने मुझे अच्छी चुनौती दी. मुझे खुशी है कि मैं मैच जीत पाई.’ सबालेंका ने दूसरे सेट में 4-1 की बढ़त बनाई, लेकिन 5-4 की बढ़त के बावजूद तीन मैच प्वाइंट गंवा दिए.
एमबोको ने धीरे-धीरे लय पकड़ी और मैच को टाईब्रेकर तक ले गईं, लेकिन आखिर में सबालेंका ने जीत हासिल की. टाईब्रेक में यह सबालेंका की लगातार 20वीं जीत थी. सबालेंका ने 2023 और 2024 में यह ग्रैंड स्लैम जीता था और पिछले साल मैडिसन कीज़ के खिलाफ उपविजेता रही थीं. बेलारूस की इस खिलाड़ी ने अमेरिकी ओपन में भी दो खिताब जीते हैं. एपी. पंत.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.