सिनर ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह काफी मुश्किल मैच था. कोर्ट के बाहर वह मेरा अच्छा दोस्त है. तीसरे सेट में मैंने ब्रेक प्वाइंट के कुछ मौके गंवाए. इसलिए मुझे बहुत खुशी है कि मैं तीन सेट में जीत हासिल करने में सफल रहा. अभी सुधार की गुंजाइश है.’’ छठी वरीयता प्राप्त पेगुला ने रॉड लेवर एरिना में खेले गए मैच में नौवीं वरीयता प्राप्त कीज को 6-3, 6-4 से पराजित करके अंतिम आठ में जगह बनाई जहां उनका मुकाबला हमवतन अमेरिकी खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा से होगा.
अनिसिमोवा ने वांग शिन्यू को हराया
विंबलडन और यूएस ओपन में उपविजेता रहीं अनिसिमोवा ने वांग शिन्यू को 7-6 (4), 6-4 से हराया. यह 2001 के बाद पहला अवसर है जबकि अमेरिका की कम से कम चार खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई ओपन के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं. वर्ष 2001 में सेरेना और वीनस विलियम्स, जेनिफर कैप्रियाती, मोनिका सेलेस और लिंडसे डेवनपोर्ट अंतिम आठ में पहुंची थीं.
अनिसिमोवा ने पेगुला के खिलाफ अपने अगले मैच के संदर्भ में कहा, ‘‘यह दुख की बात है कि अमेरिका की एक खिलाड़ी को क्वार्टरफाइनल में बाहर होना पड़ेगा. जेस बेहतरीन खिलाड़ी हैं, इसलिए मुझे यकीन है कि यह शानदार मुकाबला होगा.’’ अमेरिका की कोको गॉफ और 18 वर्षीय इवा जोविच पहले ही क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुकी हैं.
स्वियातेक को मैडिसन इंग्लिश को सीधे सेटों में हराया
दूसरी वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक भी मैडिसन इंग्लिश को 6-0, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है जहां उनका सामना पांचवीं वरीयता प्राप्त एलिना रायबाकिना से होगा जिन्होंने एलिस मर्टन्स को 6-1, 6-3 से पराजित किया. पुरुष एकल में पांचवीं वरीयता प्राप्त लोरेंजो मुसेटी ने नौवें नंबर के खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज पर 6-2, 7-5, 6-4 से जीत हासिल करके पहली बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.
अब तक कोई ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं जीत पाने वाली पेगुला ने पहला सेट केवल 32 मिनट में जीता. पेगुला ने पहले सेट में 4-1 की बढ़त बनाई और फिर दूसरे सेट की शुरुआत में भी ब्रेक प्वाइंट हासिल किया. कीज की सर्विस में आई दिक्कतों के चलते पेगुला ने फिर से 4-1 की बढ़त बना ली. मैच तब खत्म हुआ जब कीज का फोरहैंड शॉट नेट में चला गया.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.