Aryna Sabalenka Australia Open: मेलबर्न में एरिना सबालेंका ने इवा जोविक को 6-3, 6-0 से हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में जगह बनाई, भीषण गर्मी के बीच उनका प्रदर्शन शानदार रहा.
मेलबर्न में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी होने और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस (104 डिग्री फ़ारेनहाइट) से ऊपर रहने की आशंका के चलते रॉड लेवर स्टेडियम में शुरू हुआ मैच छत खुली रखकर खेला गया, लेकिन अलेक्जेंडर ज्वेरेव और अमेरिकी खिलाड़ी लर्नर टिएन के बीच पुरुष क्वार्टरफाइनल मैच के लिए इसे बंद कर दिया गया.
ऑस्ट्रेलियाई ओपन में पिछले चार साल में तीसरा खिताब जीतने की कोशिश में लगी सबालेंका ने अच्छी शुरुआत की और पहले सेट में 3-0 से बढ़त बनाकर 29वीं वरीयता प्राप्त जोविक पर शुरुआत में ही अपना दबदबा कायम कर लिया. जोकोविच ने वापसी की कोशिश की और उन्हें 10 मिनट तक चले नौवें गेम में ब्रेकप्वाइंट के तीन मौके मिले.
सबालेंका ने दूसरे सेट में दो ब्रेकप्वाइंट लेकर 5-0 की बढ़त बना ली और अमेरिकी खिलाड़ी की उम्मीद पर पूरी तरह से पानी फेर दिया. सबालेंका ने ऐस लगाकर मैच प्वाइंट हासिल किया तथा एक और ऐस लगाकर मैच अपने नाम किया.
पिछले दौर में कनाडा की 19 वर्षीय खिलाड़ी विक्टोरिया एमबोको को हराने वाली सबालेंका ने कहा, ‘पिछले कुछ राउंड में मुझे युवा खिलाड़ियों ने कड़ी चुनौती दी. यह अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं. यह काफी मुश्किल मैच था. स्कोर मत देखिए. यह बिल्कुल भी आसान मैच नहीं था, उसने शानदार खेल दिखाया और मुझे अपने खेल का स्तर बढ़ाने के लिए प्रेरित किया.’
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.