भारत के लिए ‘करो या मरो’ मैच
नॉकआउट में पहुंचने के लिए भारत सुपर-8 के अपने अंतिम दोनों मुकाबलों को बड़े अंतर से जीतने के साथ चाहेगा कि साउथ अफ्रीका अपने अगले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करे. एमए चिदंबरम स्टेडियम के विकेट पर नजर डालें तो इस टूर्नामेंट में औसत और स्ट्राइक रेट दोनों के लिहाज से सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी विकेट साबित हुआ है. तेज गेंदबाजों के लिए यहां विकेट निकालना और रन रोकना बेहद मुश्किल रहा है.
भारत बनाम जिम्बाब्वे चेन्नई पिच रिपोर्ट
पिच किसके लिए रहेगी मददगार?
गुरुवार (26 फरवरी) को भारत-जिम्बाब्वे के बीच इस मैच में काली मिट्टी की वही पिच इस्तेमाल होगी, जिस पर न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ 183 रनों का लक्ष्य महज 17.5 ओवर में हासिल कर लिया था. ऐसे में भारतीय बल्लेबाज ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से एक बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगाने की कोशिश करेंगे.
इस मैच के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है. तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा. भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 13 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 10 मैच जीते, जबकि जिम्बाब्वे ने 3 मुकाबलों को अपने नाम किया. इनमें एक मैच विश्व कप में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 71 रन से जीता था. जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ भारत में कभी कोई टी20 मैच नहीं खेला है.
भारतीय टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, संजू सैमसन.
जिम्बाब्वे की टीम: तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, बेन करन, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, वेलिंगटन मसाकाद्जा.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.