ICC T20 World cup live score: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का 11वां मैच न्यूजीलैंड और यूएई के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमें इस मैच के लिए चेन्नई एम चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच में यूएई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. ऐसे में कीवी टीम की कोशिश होगी कि वह अपनी गेंदबाजी में यूएई को सस्ते में समेट कर दूसरी जीत हासिल करें.
नीदरलैंड ने टूर्नामेंट के 10वें मैच में नामीबिया को हराया
T20 World Cup 2026 का 10वां लीग मैच नीदरलैंड और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में नीदरलैंड ने आसानी से नामीबिया को हरा दिया. इस तरह ग्रुप ए में नीदरलैंड का खाता खुल गया है, जिसे अपने पहले मैच में पाकिस्तान से हार मिली थी. पाकिस्तान की टीम के खिलाफ नीदरलैंड की टीम जीतते-जीतते रह गई थी, लेकिन ये कसक नीदरलैंड ने नामीबिया के खिलाफ पूरी की. नामीबिया का टी20 विश्व कप 2026 में ये पहला मैच था, जिसमें टीम को हार मिली. भारत की धरती पर नामीबिया की टीम का ये पहला इंटरनेशनल मैच था. बैस डिलीड ने नामीबिया के गेंद और बल्ले से परखच्चे उड़ा दिए. टी 20 वर्ल्ड कप में ऐसोसिएट देशों में नीदरलैंड्स की ये 11वी जीत थी.
Live Post of ICC T20 World Cup Live Score: कप्तान मुहम्मद वसीम की फिफ्टी पूरी
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है. इसके साथ ही यूएई टीम का स्कोर भी 150 रन के करीब पहुंचने वाली है. इस दौरान कीवी टीम ने तीन सफलता हासिल की.
Live Post of ICC T20 World Cup Live Score: न्यूजीलैंड ने गंवाया तीसरा विकेट
यूएई के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी न्यूजीलैंड की टीम को बड़ी राहत मिली है. टीम ने बैक टू बैक दो विकेट लेकर यूएई को 124 रन के स्कोर पर तीसरा झटका दिया है. ग्लेन फिलिप्स ने कीवी टीम को ये तीसरी सफलता दिलाई है.
Live Post of ICC T20 World Cup Live Score: यूएई का शतक हुआ पूरा
न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया है. टीम के लिए अलीशान शराफू ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और अपना अर्धशतक पूरा किया. इस तरह टीम ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए हैं.
Live Post of ICC T20 World Cup Live Score: यूएई की फिफ्टी हुई पूरी
चेन्नई में खेले जा रहे आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के 11वें मैच में यूएई की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सधी हुई शुरुआत की है. टीम ने 50 रन के आंकड़े को पार कर लिया है और सिर्फ 1 विकेट ही गंवाए हैं. ऐसे में न्यूजीलैंड को दूसरे विकेट की सख्त तलाश है.
नीदरलैंड्स की नामीबिया पर रिकॉर्डतोड़ जीत, एसोसिएट देशों में सबसे ज्यादा हासिल करने वाला देश बना
नीदरलैंड्स की नामीबिया पर बड़ी जीत, टी20 वर्ल्ड कप में 11वीं जीत के साथ नीदरलैंड्स सबसे ज्यादा मैच जीतने वाला एसोसिएट देश बना, स्कॉटलैंड ने 8, अफगानिस्तान ने 5, नामीबिया ने 5 और आयरलैंड ने 3 जीत हासिल की है.
नीदरलैंड्स ने नामीबिया को 7 विकेटसे हराया, बास-डी-लीडे ने 72 रनों की शानदार पारी खेली
नीदरलैंड्स ने नामीबिया को 7 विकेट से हराया, बास-डी-लीडे ने 72 रनों की शानदार पारी खेली. बास-डी-लीडे ने अपनी मैच विनिंग पारी के दौरान लगाए 4 छक्के और 5 चौके, 18 ओवर में किया लक्ष्य हासिल
नीदरलैंड्स डी-लीडे की संकटमोचक पारी, नाबीबिया की हार तय
डी-लीडे का अर्धशतक, नीदरलैंड्स ने मैच पर कसा शिकंजा. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर डच बल्लेबाज की आतिशी पारी, कोलिल एकरमैन और डी लीडे के बीच 70 रनों की अहम साझेदारी
NED vs NAM T20 World Cup LIVE Score: नीदरलैंड्स का 10 ओवर के बाद स्कोर
नीदरलैंड्स की टीम ने दो विकेट जरूर गंवाए हैं लेकिन इस वक्त रन चेज में पूरी नियंत्रण में नजर आ रही है. 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 2 विकेट पर 77 रन है. यहां से जीत के लिए 60 बॉल पर 80 रन बनाने की जरूरत है.
NED vs NAM T20 World Cup LIVE Score:लेविट आउट
नीदरलैंड्स की टीम के दोनों ही ओपनर आउट होकर वापस लौट चुके हैं. पहला विकेट गिरने के बाद भी डटकर बल्लेबाजी कर रहे माइकल लेविट 15 बॉल पर 28 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं. 46 रन पर टीम ने दो विकेट गंवा दिए हैं.
NED vs NAM T20 World Cup LIVE Score:नीदरलैंड्स के सामने 157 रन का लक्ष्य
जान निकोल के 42 रन और जान फ्राइलिंक के 30 रन की पारी के दम पर नामीबिया ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 8 विकेट पर 156 रन का स्कोर खड़ा किया है. लगातार झटकों को झेलते हुए टीम ने जैसे जैसे लड़ने लायक स्कोर खड़ा किया. नीदरलैंड्स के कप्तान ने इस मुकाबले में 8 गेंदबाजों को का इस्तेमाल किया.
T20 World Cup LIVE Score: 15 ओवर में नामीबिया का स्कोर 108/4
नामीबिया की टीम के लिए जब भी कोई बैटर अच्छी पारी खेल रहा होता है नीदरलैंड्स उसका विकेट झटक लेता है. एक छोर पर डटकर शॉट्स लगाते हुए रन बना रहे जान निकोल का विकेट वान वीक ने लेकर टीम को बड़ी सफलता दिलाई. 42 रन बनाकर खेल रहे इस बैटर का कैच वान डर मेरवे ने लपका.
T20 World Cup LIVE Score: 10 ओवर में नामीबिया का स्कोर 65/2
नामीबिया की टीम को 10 ओवर के बाद दो झटके लग चुके हैं और स्कोर 65 रन है. इस वक्त टीम के स्कोर को आगे ले जाने की जिम्मेदारी जान निकोल के साथ कप्तान गेरहार्ड इरास्मस के कंधों पर है. यहां से नीदरलैंड्स के खिलाफ बड़ा लक्ष्य रखने के लिए दोनों तो तेज और बड़ी पारी खेलनी होगी.
T20 World Cup LIVE Score: दोनों ओपनर आउट
नामीबिया की टीम ने अभी रन बनाने की गति बढ़ाई थी और उनको झटका लग गया. टीम के दूसरे ओपनर जान फ्राइलिंक भी अपना विकेट गंवा बैठे. 30 रन के स्कोर पर वान वीक की बॉल पर विकेट के पीछे कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने उनका कैच पकड़ा.
T20 World Cup LIVE Score: पावरप्ले में नामीबिया का स्कोर 46/1
नीदरलैंड्स की टीम ने अब तक नामीबिया की टीम के बल्लेबाजों को रोक कर रखा है. पावरप्ले के खेले गए 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 46 रन बनाए हैं. पहला विकेट गंवाने के बाद मैदान पर आए जान निकोल ने जान फ्राइलिंक के साथ मिलकर पारी को तेजी से आगे बढ़ाया है.
T20 World Cup LIVE Score: नामीबिया को पहला झटका
नीदरलैंड्स की टीम के गेंदबाजों ने शुरू से ही नामीबिया के ओपनर्स को बांधकर रखा था. लौरन स्टीनकैंप तीसरे ओवर की दूसरी बॉल पर आर्यन दत्त की बॉल पर आगे बढ़कर खेलने की कोशिश में स्टंप होकर वापस लौटे.
T20 World Cup LIVE Score: नीदरलैंड्स की प्लेइंग XI
माइकल लेविट, मैक्स ओ’डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), जैक लायन-कैचेट, लोगन वान बीक, रूएलोफ वान डर मेरवे, आर्यन दत्त, टिम वान डर गगटन, फ्रेड क्लासेन.
T20 World Cup LIVE Score: नामीबिया की प्लेइंग XI
लौरन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), डिलन लीचर, रुबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम म्यरबर्ग, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज, मैक्स हेंगो.
ICC T20 World Cup Live Score: नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर चुनी फील्डिंग
मंगलवार को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेले जाने वाले पहले मैच में नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर नामीबिया के खिलाफ पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया है. इस मैच में पाकिस्तान के खिलाफ उतरी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया गया है.
ICC T20 World Cup Live Score: नीदरलैंड्स की टक्कर नामीबिया से
नमस्कार, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के चौथे दिन के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है. आज दिन के पहले मैच में नीदरलैंड्स की टीम का सामना नामीबिया के साथ होना है. पहले मैच में पाकिस्तान के पसीने छुड़ाने वाली डच टीम नामीबिया के खिलाफ जीत हासिल करना चाहेगी.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.