Last Updated:
India vs England T20 World Cup Semi Final: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में लगातार तीसरी बार इंग्लैंड का सामना करने के लिए तैयार है. 2022 में उसे हार मिली, जबकि 2024 में भारत ने सेमीफाइनल जीतकर खिताब भी अपने नाम किया. पिछले दो टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कुछ ऐसा हुआ है, जो इस बार भारत की खिताबी जीत की गारंटी दे रहा है. हालांकि, इसके लिए भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराना होगा. चलिए हम आपको बताते हैं.
भारत की सेमीफाइनल में इंग्लैंड से टक्कर.
बन रहा ये गजब संयोग
पिछले दो बार के मैच परिणामों पर नजर डालें तो भारत या इंग्लैंड जिस भी टीम ने सेमीफाइनल जीता है, आगे चलकर वही टीम चैंपियन बनी है. टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड का सामना हुआ था. एडिलेड में हुए इस मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 168 रन बनाए थे. जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड ने 16 ओवर में बिना किसी नुकसान के 170 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीता था. फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था.
भारत की सेमीफाइनल में इंग्लैंड से टक्कर.
टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में एक बार फिर रोहित की कप्तानी वाली टीम इंडिया और बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड आमने-सामने थी. जॉर्जटाउन में हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 171 रन बनाए थे. इंग्लैंड की पूरी टीम 16.4 ओवर में 103 रन पर सिमट गई थी और 68 रन से मैच हार गई. भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था.
भारत और इंग्लैंड के बीच पिछले दो सेमीफाइनल में विजयी रही टीम चैंपियन बनी है. ऐसे में देखना होगा कि 5 मार्च को होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम इस बार चैंपियन बनकर उभरती है या नहीं. भारत टीम 2007 और 2024 में, जबकि इंग्लैंड 2010 और 2022 में टी20 विश्व कप जीत चुकी है.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.