सूत्र ने कहा कि अगर चार विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ जाते हैं तो फहीम, शादाब और नवाज में से किसे बाहर करना है, इस पर फैसला लेना होगा. उन्होंने बताया कि सईम अयूब, साहबजादा फरहान, सलमान अली आगा, बाबर आजम और उस्मान खान बल्लेबाजी क्रम में टॉप पांच में होंगे. इसके बाद छठे और सातवें नंबर के लिए खिलाड़ियों का चयन करना होगा, फिर चार गेंदबाज होंगे.
पाकिस्तानी टीम इन 11 खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ उतार सकती है .
सूत्र ने कहा कि नवाज के बाहर बैठने की संभावना है क्योंकि वह बाएं हाथ के स्पिनर हैं और भारत के पास कई बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं जैसे अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दूबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह. माहौल यह है कि फहीम को खिलाना बेहतर होगा क्योंकि वह अच्छी फॉर्म में हैं और जरूरत पड़ने पर तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभा सकते हैं. साथ ही शादाब की लेग स्पिन बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ उपयोगी होगी. अबरार, उस्मान, शादाब और सईम अयूब स्पिन विकल्प के रूप में उपलब्ध हैं, इसलिए टीम प्रबंधन को भरोसा है कि इस हाई-प्रोफाइल मैच में नवाज के बिना भी काम चल सकता है.
हालांकि उन्होंने कहा कि रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच और मौसम की स्थिति देखने के बाद अंतिम फैसला बदल भी सकता है. पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में पहली बार प्रेमदासा स्टेडियम में खेलेगा. पिछले महीने पाकिस्तान ने श्रीलंका में टी20 सीरीज जीती थी लेकिन सभी मैच दांबुला में खेले गए थे, जबकि टीम ने अपने दोनों टी20 विश्व कप मैच नीदरलैंड और अमेरिका के खिलाफ सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेले हैं.
भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: सईम अयूब, साहबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.