- कॉपी लिंक
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बांग्लादेश के भारत में टी-20 वर्ल्ड कप नहीं खेलने के फैसले का सपोर्ट किया है। इतना ही नहीं, उसने इस टूर्नामेंट की तैयारियां भी रोक दी हैं।
पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज के अनुसार पाकिस्तान के टीम मैनेजमेंट को सब्सिट्यूट प्लान बनाने को कहा है। ताकि अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट में भाग न लेने का फैसला करता है, तो स्थिति संभाली जा सके।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर बांग्लादेश से जुड़ा मामला नहीं सुलझता है, तो पाकिस्तान भी अपने वर्ल्ड कप खेलने के फैसले पर पुनर्विचार कर सकता है। हालांकि, ICC ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं की हत्याओं के बाद BCCI के कहने पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर रहमान IPL 2026 से रिलीज कर दिया था। इससे नाराज BCB अपने मैच भारत से बाहर कराने की मांग करने लगा।

BCB की ग्रुप बदलने की मांग खारिज
एक दिन पहले क्रिकेट वेबसाइज क्रिकइंफो ने लिखा था कि ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को 21 जनवरी तक यह तय करने को कहा है कि उसकी टीम वर्ल्ड कप खेलेगी या नहीं। हालांकि, इस पूरे मामले पर ICC ने कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया है।
17 जनवरी को ढाका में एक बैठक में ICC ने BCB की ग्रुप बदलने की मांग खारिज कर दी। ICC ने BCB को यह भरोसा भी दिलाया कि बांग्लादेश टीम को कोई खास सुरक्षा खतरा नहीं है। बांग्लादेश बोर्ड ने कहा था कि उसे ग्रुप-C की जगह दूसरे ग्रुप-B में शामिल किया जाए। बोर्ड का तर्क था कि ऐसा होने पर बांग्लादेश को अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलने होंगे, इससे यात्रा और सुरक्षा से जुड़ी दिक्कतें कम होंगी।
मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने पर विवाद बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL में खेलने की अनुमति नहीं दी है। उन्हें KKR ने 3 जनवरी को BCCI के कहने पर टीम से बाहर कर दिया था।
इससे बौखलाई बांग्लादेश सरकार ने अपने यहां IPL मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी। इसके बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देकर 7 फरवरी से होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में वेन्यू बदलने की मांग भी की।

7 फरवरी को बांग्लादेश का पहला मैच टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को ग्रुप-सी में रखा गया है। टीम 7 फरवरी को वेस्टइंडीज, 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ने वाली हैं। तीनों मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने हैं। वहीं टीम का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल से होना है।

KKR ने मुस्तफिजुर को ₹9.2 में खरीदा था, फिर बाहर करने पर विवाद 16 दिसंबर को IPL मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बाद बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण भारत में मुस्तफिजुर का विरोध होने लगा। अब तक वहां 7 हिंदुओं की हत्या कर दी गई है। बाद में BCCI ने मुस्तफिजुर को IPL खेलने की अनुमति नहीं दी और 3 जनवरी को KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया।
आखिर में टी-20 वर्ल्ड कप के बारे में जानिए

——————————————————–
टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
बांग्लादेश की अब टी-20 वर्ल्डकप में ग्रुप बदलने की मांग

टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर बांग्लादेश ने अब अपना ग्रुप बदलने की मांग की है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने ICC से कहा है कि उसे ग्रुप-C की जगह दूसरे ग्रुप-B में शामिल किया जाए। बोर्ड का तर्क है कि ऐसा होने पर बांग्लादेश को अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलने होंगे, इससे यात्रा और सुरक्षा से जुड़ी दिक्कतें कम होंगी। पढ़ें पूरी खबर
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.