Last Updated:
Hardik Pandya girlfriend Mahika Sharma sparks controversy: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम की तीसरी टक्कर पाकिस्तान के साथ है. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा. इस मैच के लिए जब भारतीय टीम कोलंबो पहुंची तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ उनकी गर्लफ्रेंज महिका शर्मा भी उनके साथ वहां पहुंची.
हार्दिक पांड्या और महिका शर्मा
इसके साथ ही अब बीसीसीआई के फैमिली पॉलिसी नियम पर भी सवाल उठने लगे हैं. इससे पहले नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद दिल्ली में हार्दिक और महिका को होटल में एक साथ स्पॉट किया था. इस दौरान हार्दिक बाथरोब पहने महिका के साथ चल रहे थे. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर यह कहा जा रहा है कि हार्दिक पांड्या पर बीसीसीआई का नियम लागू नहीं होता है.
क्या है बीसीसीआई का फैमिली पॉलिसी?
बीसीसीआई की फैमिली पॉलिसी नियम के मुताबिक 45 दिनों से ज्यादा लंबे टूर पर ही खिलाड़ी अपने साथ अपने परिवार को साथ रख सकते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, इस 45 दिनों के टूर में भी खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा 14 दिन ही परिवार को साथ रखेंगे. चुकी आईसीसी टी20 विश्व कप 45 दिनों के क्राइटेरिया में नहीं है. ऐसे में यहां बीसीसीआई फैमिली पॉलिसी का बायो बबल नियम लागू होता है.
हालांकि, ऐसा भी नहीं है कि प्लेयर्स अपनी फैमिली को किसी टूर या फिर मैच देखने के लिए नहीं बुला सकते हैं, लेकिन उसके लिए उन्हें खुद अपना इंतजाम करना होगा, लेकिन उन्हें टीम होटल में साथ रहने की इजाजत नहीं मिलेगी. इस नियम के पीछे मुख्य कारण यह था कि खिलाड़ी खेल पर ध्यान दें और मैदान के बाहर कोई ध्यान भटकाने वाली चीज न हो.
क्या हार्दिक तोड़ रहे हैं बीसीसीआई का बायो बबल?
वहीं हार्दिक पांड्या के मामले में देखा जाए तो सवाल ये उठ रहे हैं कि क्या वह बीसीसीआई के बायो बबल के नियम को तोड़ रहे हैं. क्योंकि ये साफ देखा जा सकता है कि हार्दिक बीसीसीआई के नियम के खिलाफ जाकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहले होटल और फिर कोलंबो में टीम के साथ पहुंचे.
टीम इंडिया के कोलंबो पहुंचते हुए जो वीडियो सामने आया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि कोच गौतम गंभीर समेत सपोर्टिंग स्टाफ और किसी खिलाड़ी के साथ उनकी फैमिली नजर आ रही है. इससे साफ है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए अगर किसी खिलाड़ी ने अपनी फैमिली को श्रीलंका बुलाया भी है तो उन्होंने बीसीसीआई के नियम का पालन करते हुए अलग इंतजाम किया होगा, लेकिन हार्दिक पांड्या यहां पूरी तरह से बेपरवाह नजर आए हैं. इसी वजह से उन पर सवाल उठ रहे हैं.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.