Suryakumar Yadav credits wife Devisha Shetty :भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रायपुर टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 82 रन बनाकर पत्नी देविशा शेट्टी की सलाह से फॉर्म में वापसी की. इस शानदार पारी को खेलकर उन्होंने भारत को 7 विकेट से जीत दिलाई और सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल की.
बीसीसीआई के मैच के बाद शेयर किए गए वीडियो में, जिसमें रायपुर टी20 के हीरो ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की खुलकर बातचीत करते दिखे. कप्तान ने अपने खराब फॉर्म के दौरान के घर से मिली सलाह के असर के बारे में बताया. सूर्यकुमार ने कहा, “कई बार ऐसा होता है कि जब हम घर जाते हैं, तो वहां भी एक कोच बैठा होता है. जिससे आप शादी करते हैं. वह हमेशा कहती हैं कि थोड़ा समय लो. उन्होंने मुझे सबसे करीब से देखा है, इसलिए वह मेरे दिमाग को भी जानती हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने उनकी सलाह मानी और संभलकर खेला, अपनी पारी में थोड़ा समय लेने के बारे में सोचा. मैंने ये पिछले मैच में भी किया और इस मैच में भी. मैं लोगों से कहता रहा हूं कि मैं नेट्स में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं. लेकिन जब तक आप मैच में रन नहीं बनाते, तब तक आत्मविश्वास नहीं आता. मुझे 2-3 दिन का अच्छा आराम मिला, घर गया, खुद को पूरी तरह सोशल मीडिया से दूर कर लिया. पिछले तीन हफ्तों में अच्छी प्रैक्टिस की, जिससे खुद को सही मानसिक स्थिति में ला सका.”
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.